गुरूवार, अप्रैल 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केन्द्र सरकार की ओर से देहरादून में आयोजित रोजगार मेले के दौरान एम्स ऋषिकेश के विभिन्न पदों के लिए 56 अभ्यर्थियों को स्थायी नौकरी के सौेंपे गए नियुक्ति पत्र

शेयर करें !
posted on : मई 16, 2023 9:47 अपराह्न
ऋषिकेश  : केन्द्र सरकार की ओर से देहरादून में आयोजित रोजगार मेले के दौरान एम्स ऋषिकेश के विभिन्न पदों के लिए 56 अभ्यर्थियों को स्थायी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौेंपे गए। इनमें नर्सिंग ट्यूटर और नर्सिंगऑफिसर के पद शामिल हैं। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की ओर से प्रतिवर्ष 10 लाख युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से देशभर में मंगलवार को तीसरे रोजगार मेले का आयोजन किया गया। देश के विभिन्न क्षेत्रों में 45 शहरों में आयोजित इन कार्यक्रमों में उत्तराखंड के लिए राजधानी देहरादून के घन्टाघर के समीप स्थित चीफ पोस्ट मास्टर जनरल ऑफिस के परिसर में इस रोजगार मेले का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय पर्यटन और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने संस्थान की सेवाओं हेतु चयनित अभ्यर्थिंयों को यह नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में स्थायी नौकरी पाने वाले सभी अभ्यर्थियों को बधाई दी और कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार देश के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए न केवल प्रयासरत है अपितु दृढ़ संकल्पित भी है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष अक्टूबर माह में शुरू की गई इस मुहिम के तहत केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। इनमें 2 लाख 88 हजार लोगों को पूर्व में और 71 हजार लोगों को आज नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। 
इधर, एम्स के सेवायोजन विभाग द्वारा बताया गया कि संस्थान में नौकरी हेतु जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए, जिनमें 28 नर्सिंग ट्यूटर और 28 नर्सिंग ऑफिसर शामिल हैं। इससे पूर्व वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में किए गए सुधारों के कारण भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारे कर्मयोगियों के प्रयासों के कारण सरकारी विभागों की दक्षता में वृद्धि हुई है। कार्यक्रम के दौरान एम्स के उपनिदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल ए.आर. मुखर्जी, रजिस्ट्रार राजीव चौधरी और संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार द्वारा पहला रोजगार मेला 22 अक्टूबर 2022 को लगाया गया था। तब से अभी तक रोजगार मेले का यह पांचवां आयोजन है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी दीक्षिता जोशी ने दी डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि
  • दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, पीएम मोदी ने तीन राज्यों को दी बड़ी सौगात
  • सीएम धामी ने डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में किया प्रतिभाग, छात्र-छात्राओं को किया संबोधित
  • उत्तराखंड में सड़कों-रोपवे का जाल : गडकरी ने कई बड़ी परियोजनाओं का किया ऐलान
  • देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, पीएम मोदी ने डाट काली मंदिर में की पूजा
  • कोटद्वार : शेयर मार्केट के नाम पर ठगी, मुख्य आरोपी गुजरात से गिरफ्तार
  • देहरादून में पीएम मोदी का रोड शो, 12 किमी तक उमड़ा जनसैलाब
  • नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन जारी, कई इलाकों में झड़पें, 300 से ज्यादा गिरफ्तार
  • देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे : रफ्तार का फायदा या बढ़ता खतरा?
  • LPG आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 3 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.