posted on : सितम्बर 20, 2022 5:25 अपराह्न
कोटद्वार । 72 वीं जनपदीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता 2022 के समापन समारोह के मुख्य अतिथि महेन्द्र अग्रवाल, अध्यक्ष पीटीए महासंघ पौडी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, दुगड्डा अयाजुद्दीन, स्थल संयोजक रवीन्द्र सिंह रावत व जगमोहन रावत की उपस्थिति में फुटबाल के कई फाइनल हुए। कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी, दुगड्डा अजयाजुद्दीन ने अपने सम्बोधन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलो पर जोर दिया और बताया स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।
अण्डर 17 बालक फुटबाल फाइनल में दुगड्डा ने पौड़ी को 1-0 से हराया। अण्डर 14 बालक फुटबाल फाइनल में पौड़ी ने दुगड्डा को हराया। समाचार लिखे जाने तक दुगड्डा और पौडी के मध्य अण्डर 19 फाईनल चल रहा था तब तक कोई गोल नही हुआ था । दोनो का स्कोर-0-0 था । समाचार लिखे जाने तक दुगड्डा ब्लाक प्रथम स्थान पर, रिखणीखाल द्वितीय एवं द्वारीखाल तृतीय स्थान पर चल रहे थे । मंगलवार के मैचो में मुख्य निर्णायक शिवा चौधरी, सुनील जोशी, इन्द्र रावत, विरेंद्र सिंह रावत, महिपाल सिंह, पंकज सजवाण, बीरेन्द्र सिंह, पर्यवेक्षक सुनील रावत एवं मैच कमिश्नर विनोद नेगी रहे।अभिलेख में गीता अग्रवाल, भारत सिंह नेगी, शैलेन्द्र पांथरी, अरविन्द वर्मा आदि का सहयोग रहा।


