बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सिल्ली के पास भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का डीएम विशाल मिश्रा ने किया निरीक्षण, केदारनाथ हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश

शेयर करें !
posted on : जुलाई 29, 2026 3:24 अपराह्न

रुद्रप्रयाग : जनपद में विगत दिनों से हो रही वर्षा के कारण केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर सिल्ली के समीप पहाड़ी से पत्थर एवं मलबा सड़क पर आ जाने तथा सड़क किनारे निर्मित सुरक्षा दीवार के क्षतिग्रस्त होने पर मार्ग की स्थिति का जायजा लेने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से स्थिति की जानकारी लेते हुए मार्ग को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मार्ग को आवागमन के लिए सुचारू किया गया। वर्तमान में यातायात नियंत्रित रूप से संचालित किया जा रहा है तथा सुरक्षा की दृष्टि से प्रभावित स्थल से एक समय में एक वाहन को ही पार कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सड़क पर गिरे छोटे पत्थरों एवं मलबे को जेसीबी मशीनों की सहायता से तत्काल हटाया जा रहा है। वहीं, बड़े बोल्डरों को सुरक्षित ढंग से हटाने के लिए तकनीकी टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में किए जा रहे कार्य तात्कालिक व्यवस्था के तहत हैं ताकि यात्रा मार्ग पर आवागमन बाधित न हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दीर्घकालिक समाधान पर भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि टीएचडीसी के तकनीकी सहयोग से प्रभावित स्लोप के स्थायी संरक्षण तथा क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार के सुदृढ़ीकरण के संबंध में विस्तृत तकनीकी रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत की जाए। रिपोर्ट में स्लोप प्रोटेक्शन एवं आवश्यक निर्माण कार्यों के संबंध में व्यवहारिक एवं स्थायी रणनीति का उल्लेख किया जाए, जिससे भविष्य में इस क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर इस संबंध में सचिव, लोक निर्माण विभाग से भी तकनीकी एवं प्रशासनिक सहयोग लिया जाएगा, ताकि स्थायी समाधान शीघ्र सुनिश्चित किया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि केदारनाथ यात्रा मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील मार्ग है। जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर कार्य कर रहा है तथा यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर किसी भी स्थान पर यात्रियों को असुविधा न हो तथा आवागमन सुरक्षित एवं सुचारू बना रहे, इसके लिए प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है। इस दौरान सहायक अभियंता एन.एच सौरभ ढौंडियाल, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीजीपी दीपम सेठ ने की अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समीक्षा, आतंकवाद निरोधी नीति ‘प्रहार’ को धरातल पर उतारने पर जोर, सीमावर्ती जिलों में इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन मजबूत करने के निर्देश
  • ग्रामीणों की समस्या पर मुख्यमंत्री धामी का तत्काल एक्शन, सकण्ड गांव की सड़क को लेकर तीन माह में कार्रवाई के निर्देश
  • अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर ग्रामीणों को अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
  • दीन दयाल मातृ-पितृ योजना का पहला दल गंगोत्री धाम के लिए रवाना
  • उत्तराखंड के मोरी में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में अब तक एक की मौत, 8-9 लोग घायल 
  • मुंबई में ‘सिनेकाइंड पुरस्कार 2026’ के दूसरे संस्करण की घोषणा, 4 अक्टूबर को द लीला में होगा भव्य समारोह
  • एकेश्वर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से किया सम्मानित
  • ज्योर्तिमठ अस्पताल में डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा, यूकेडी का धरना
  • समाज के सरोकारों को स्वर देता है केदारखंड ज्योति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.