गुरूवार, मार्च 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सार्वजनिक परियोजनाओं की जमीनी हकीकत परखने, क्यूआरटी संग सड़कों पर उतरे डीएम सविन बंसल, चकराता व कौलागढ़ रोड पर चल रहे भूमिगत परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : जनवरी 31, 2026 6:19 अपराह्न
  • डीएम का आदेशः पर्याप्त संसाधनों के साथ मानकों पर जल्द पूरे हो चल रहे निर्माण कार्य
  • जन सुरक्षा व सुविधा सर्वोपरि, मानकों की अनदेखी हुई तो एजेंसियों के विरुद्ध जब्ती व विधिक कार्रवाई तय-डीएम
  • रात में खुदाई, सुबह तक गड्ढा भरना अनिवार्य, सुरक्षा में लापरवाही नही, साइट पर रहे बैरिकेडिंग व साइन बोर्ड
  • डीएम का आदेश, जहां कार्य पूरा, वहां आज ही हो सड़क का ब्लैकटॉप

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को देहरादून-चकराता मार्ग एवं कौलागढ़ रोड पर विद्युत, पेयजल, सीवरेज एवं गैस पाइपलाइन को भूमिगत किए जाने हेतु संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश दिए कि सड़क कटिंग के लिए जारी अनुमति की निर्धारित समय-सीमा के भीतर समस्त संचालित कार्यो को पूर्ण करते हुए सड़क को पूर्ववत ब्लैकटॉप किया जाए, जिससे आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अनुमति से अधिक सड़क कटिंग, खुदाई अधूरी छोड़ने अथवा सुरक्षा मानकों की अनदेखी किए जाने की स्थिति में संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध जब्ती एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर रात्रि के समय सड़क खुदाई की जाए, वहां सुबह तक गड्ढा भरने का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक खुदाई स्थल पर बैरिकेडिंग एवं चेतावनी साइनबोर्ड अनिवार्य रूप से रहे।

जिलाधिकारी ने एजेंसियों को मुख्य मार्गों पर रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक ही कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्याप्त संख्या में मैनपावर एवं मशीनरी तैनात करते हुए निर्माणाधीन परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं के कार्य निर्धारित मानकों एवं शर्तों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। जिन स्थलों पर कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां आज से ही सड़क का ब्लैकटॉप कराया जाए। निर्माण कार्यों के दौरान सड़क पर बनाए गए पिट अथवा गड्ढों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में देरी अथवा अव्यवस्था के कारण यदि जनता को असुविधा हुई तो संबंधित विभागों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान जिलाधिकारी ने यमुना कॉलोनी, बल्लूपुर चौक, किशन नगर चौक, ओएनजीसी चौक, राजेंद्र नगर एवं चकराता रोड पर रमाड से बल्लूपुर चौक तक भूमिगत विद्युत केबल, पेयजल लाइन और शहरी गैस वितरण परियोजना के अंतर्गत ओएनजीसी चौक से किशन नगर तक गैस पाइपलाइन बिछाने हेतु संचालित कार्यो का निरीक्षण किया और परियोजना के कार्यो को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कुमकुम जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह, सीओ ट्रैफिक जगदीश पंत सहित विद्युत, पेयजल, गेल, एडीबी एवं स्मार्ट सिटी परियोजना से संबंधित विभिन्न एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

1 of 10
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.