रविवार, अप्रैल 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर देहरादून में भव्य कार्यक्रम की तैयारी, डीएम सविन बंसल ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

शेयर करें !
posted on : मार्च 18, 2026 5:32 अपराह्न
देहरादून : राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद देहरादून सहित प्रदेशभर में विधानसभावार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे। जनपद में प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम के सफल आयोजन की  तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध आज जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परेड ग्राउंड, में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के दौरान तिब्बती मार्केट ऑटोमेटेड पार्किंग, कैब सेवा एवं आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर का विधिवत लोकार्पण एवं अनावरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त
विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत विकास कार्यों का शिलान्यास भी प्रस्तावित है।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर अपने-अपने विभागों के स्टॉल स्थापित करते हुए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त हो सके। साथ ही प्रत्येक कार्यक्रम हेतु विधानसभा स्तर पर नोडल अधिकारी नामित करते हुए सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण एवं महिलाओं/युवतियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु पृथक स्टॉल स्थापित किए जाएं। समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया गया कि डीडीआरसी (जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र) का सेटअप कार्यक्रम स्थल पर स्थापित करते हुए दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र निर्गत करने एवं आवश्यक सहायक उपकरणों के वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, जल संस्थान को स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था बनाने तथा जिला पूर्ति अधिकारी को कार्यक्रम के दौरान जलपान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम को सफाई व्यवस्था सहित पुलिस को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, पार्किंग आदि समुचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर समुचित तैयारियां व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है, अतः इसे भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रवीन, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ मनोज शर्मा, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिहं, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधि.अभि लोनिवि ओपी सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी दीपक सैनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकाीर उपस्थित रहे।  

 

1 of 2
- +

1.

2.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित
  • जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी; डोईवाला व विकासनगर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से 09 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
  • उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात : भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार हेतु ₹461 करोड़ स्वीकृत, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का जताया आभार
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में देहरादून मास्टर प्लान 2041 की कवायद तेज
  • प्रधानमंत्री के आगमन से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम सविन बंसल ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
  • उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात : भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम यात्रा मार्ग होगा और सुरक्षित, NH-134 पर व्यापक कार्यों को मंजूरी
  • एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, रुड़की में छापेमारी कर बरामद किये 101 एलपीजी सिलेंडर, जमाखोरी का भंडाफोड़
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने बकरी फार्म का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने किया पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
  • क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने किया निरीक्षण, किसानों को मिले मेहनत का सही मूल्यांकन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.