गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम संदीप तिवारी ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र हल्द्वापानी में चल रहे सुरक्षात्मक कार्यो का लिया जायजा, कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ समय से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 25, 2024 6:38 अपराह्न
  • पालिका को गोपेश्वर नगर क्षेत्र में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और जिला प्रेस क्लब के सुदृढ़ीकरण कार्यो को शीघ्र पूरा करने पर दिया जोर।

चमोली : जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सोमवार को गोपेश्वर नगर क्षेत्र में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र हल्द्वापानी में चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से ट्रीटमेंट कार्यो की प्रगति के बारे में जानकारी ली। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने बताया कि प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए सितंबर माह का समय निर्धारित था, लेकिन मानसून के चलते दिसंबर तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। भूस्खलन क्षेत्र में माइक्रो पाइलिंग का काम चार चरणों में पूरा हो चुका है और अब गेबियन वॉल का कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने भूस्खलन से प्रभावित भवनों में लगे क्रैकोमीटर की भी जांच की। जिसमें दरारें बढ़नी की घटना नही पायी गई। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे सुरक्षात्मक कार्यो को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने हल्द्वापानी में निर्माण कार्यो की वजह से क्षतिग्रस्त हाईवे पर तत्काल डामरीकरण कराने के निर्देश भी दिए। ताकि यहां पर वाहनों की सुगमता से आवाजाही बनी रहे।

इसके बाद जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिकारियों के साथ गोपेश्वर बस स्टैंड एवं नगर क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि बस स्टैंड एवं नगर क्षेत्र में लगने वाली फड फेरियों को व्यवस्थित तरीके से सुरक्षित स्थानों पर लगाया  जाए। बाजार में फड फेरियों की वजह से जाम की स्थिति न बने इसका ध्यान रखा जाए। बस स्टैंड एवं प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी लगाए। जल संस्थान के माध्यम से नगर में पेयजल लाइनों की लिकेज को ठीक कराया जाए। नालियों की नियमित सफाई करें। आगामी यात्रा से पहले सड़क किनारे नालियों में जाली लगाकर सड़क को चौडा बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता परशुराम चमोला, ईओ नगर पालिका मानवेन्द्र सिंह रावत सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

जिलाधिकारी ने जिला प्रेस क्लब भवन में चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण भी किया। उन्होंने प्रेस क्लब भवन में शेष निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने पर जोर दिया। इस दौरान कार्यदायी संस्था लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि प्रेस क्लब के आवंटित 10 लाख बजट का कार्य पूर्ण कर लिया गया है लेकिन धनराशि के अभाव में अभी कुछ कार्य शेष है। जिस पर प्रेस प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से शेष कार्यो को पूर्ण कराने हेतु बजट की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि शेष कार्यो को पूर्ण कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने सूचना अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रेस क्लब में अवशेष कार्यो के लिए नियमानुसार बजट का प्रावधान किया जाए। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष देवेन्द्र रावत, उपाध्यक्ष महिपाल गुसाई, वरिष्ठ पत्रकार शेखर रावत, पुष्कर चौधरी, कृष्णा सेमवाल, सुरेन्द्र रावत, विनोद रावत आदि मौजूद थे।    

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर चारधाम यात्रा के संचालन पर अस्थायी रूप से रोक
  • देहरादून : देर रात चली गोली, कैफे के बाहर युवक पर जानलेवा हमला
  • 20 जुलाई को रुकी चारधाम यात्रा फिर शुरू, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
  • जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरी हों- डीएम; थर्ड पार्टी निरीक्षण और ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी लाने के निर्देश
  • NEET पेपर लीक पर दिल्ली में उबाल : PM आवास के बाहर धरने के बाद हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 379 पदों पर भर्ती, 26 जुलाई से आवेदन शुरू
  • सूचना महानिदेशक बंसीधर तिवारी ने पत्रकार कल्याण कोष की बैठक में नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को रु 5-5 लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति की
  • UKSSSC की पटवारी-लेखपाल शारीरिक परीक्षा 6 अगस्त से, औपबंधिक सूची जारी
  • कोटद्वार : भरोसा जीतकर करते थे सोने की ठगी, रेलवे स्टेशन से तीन आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, CM ने किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.