गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

क्षमता विकास व व्यावसायिक कार्यक्रमों की नियमित हो निगरानी – डीएम संदीप तिवारी

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 12, 2025 1:40 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों के क्षमता विकास और व्यावसायिक कार्यक्रमों की नियमित निगरानी किए जाने को कहा।

डीएम तिवारी ने विभागीय अधिकारियों को विद्यालयों में परियोजनाओं के माध्यम से संचालित क्षमता विकास के कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने, नियमित निगरानी करने और निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने समग्र शिक्षा के तहत जनपद में प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। विभागीय अधिकारियों को जनपद के विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर पुस्तकालय समेत परियोजना के तहत संचालित व्यावसायिक कार्यक्रमों का निरीक्षण कर एक सप्ताह में रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने नंदानगर में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों का नियमित जांच करने और भोजन और आवास की व्यवस्था चाक चौबंद रखने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने विभाग की ओर से करवाए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को कार्यों का गुणवत्ता और आंगनबाड़ी केंद्रों में बनाई जा रही पेंटिंग का निरीक्षण कर जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को जीआईसी पैंतोली का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और पुस्तकालयों के निर्माण पर जोर देने की बात कही।

बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत इस वर्ष प्राथमिक शिक्षा में क्षमता विकास के लिए 386.91 लाख की स्वीकृत धनराशि में से 332 लाख का व्यय किया गया है, जबकि माध्यमिक स्तर पर 2.87 लाख की धनराशि अवमुक्त हुई है। इसके सापेक्ष कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने जिला योजना की कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत 112 कार्य योजनाओं के लिऐ 427.50 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है। इसके सापेक्ष वर्तमान तक 392.53 लाख की धनराशि व्यय की जा चुकी है। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित, सतीश चमोली समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाने के निर्देश, सड़क सुरक्षा उपायों में भी लाई जाए तेजी – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना प्राथमिकता – डीएम
  • हाइवे पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, चलेगा विशेष अभियान
  • घरों की रेकी कर देते थे चोरी, कोटद्वार पुलिस ने शातिर गैंग का किया पर्दाफाश
  • तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां होंगी सम्मानित
  • हाई अलर्ट पर उत्तराखंड : 85 सड़कें बंद, अलकनंदा-मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर, मलबे में दबी कार
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
  • भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
  • BJP का मिशन-2027 शुरू : बूथ जीतो अभियान, विकास यात्रा और PM की जनसभाओं की तैयारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.