मंगलवार, नवम्बर 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम संदीप तिवारी ने अधिकारियों के साथ बदरीनाथ धाम और यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, यात्रा से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 2, 2025 4:08 अपराह्न
 चमोली : जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बदरीनाथ धाम की यात्रा तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा से जुड़े विभागों को यात्रा से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान, ऊर्जा निगम और संचार विभाग के अधिकारियों को पानी, बिजली और संचार की व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान दर्शन लाइन के क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण किया। उन्होंने पीआईयू के अधिकारियों को मानव संसाधन बढ़ाते हुए निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। पीआईयू को नदी में एकत्रित मलबे का शीघ्र निस्तारण करने, .26 एमएलडी सीवर टैंक पर सुरक्षा दीवार का निर्माण करने के साथ ही तीर्थ पुरोहित आवास, हॉस्पिटल का निर्माण तेजी से करवाने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने दर्शन लाइन पर बुजुर्ग तीर्थयात्रियों के बैठने की व्यवस्था करने और शौचालय निर्माण करने के लिए पुलिस, नगर पंचायत और बीकेटीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए।
ब्रह्म कपाल का निरीक्षण करते हुए वेब कॉस के अधिकारियों को अलकनंदा नदी के तटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए।  जिलाधिकारी ने वेब कॉस से अधिकारियों को धाम में किए जा रहे कार्यों की प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के आदेश भी दिए। धाम में क्राउड मैनेजमेंट के लिए पर्यटन अधिकारी, पुलिस और बीकेटीसी अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर टोकन काउंटर और जूता स्टैंड की सुचारू व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कुबेर गली को यात्रा से पूर्व व्यवस्थित करने निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों को धाम के आंतरिक मार्गों का डामरीकरण करने और नालियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को धाम में लो वोल्टेज की समस्या के स्थाई समाधान को लेकर योजना बनाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर विशिष्ट, पीआईयू के अधिशासी अभियंता योगेश मनपाल, सीएमओ डॉ अभिषेक गुप्ता, नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार सैनी, वेब कॉस के संदीप गैरोला, बीकेटीसी के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।        

 

1 of 4
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • 5100 दीपों से जगमगाया धर्मपुर, प्रभात फेरी और हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
  • भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का कड़ा प्रहार, बड़े अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक पर कार्रवाई
  • दत्तात्रेय मेले में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, नौ कुंतल गेंदे के फूलों से सजेगा मां अनसूया मंदिर
  • समान वेतन व 365 दिन रोजगार की मांग पर पीआरडी जवानों की हड़ताल शुरू
  • बदरीनाथ से चरस की खेप लेकर हापुड़ जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
  • सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर को दी कई सौगातें
  • आउटसोर्स कर्मचारियों के समर्थन में उतरे हरक सिंह रावत, बोले- भाजपा सरकार कर रही सौतेला व्यवहार
  • अभिनेता सचिन पिळगांवकर को मिली मानद डी.लिट. की उपाधि, अब कहलाएंगे ‘डॉ. सचिन’
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम पर जागरूकता सत्र आयोजित, प्राध्यापकों की बनी इंस्ट्रक्टर आईडी
  • बैकुंठ चतुर्दशी पर कमलेश्वर महादेव मंदिर में होगा खड़ दीपक अनुष्ठान, संतान की कामना में रातभर तप करेंगे 200 दंपति, दो विदेशी दंपति भी शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.