रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रसव के दौरान महिला की मौत के मामले पर काटा हंगामा, डीएम ने दिए मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 31, 2025 11:46 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। जिला चिकत्सालय गोपेश्वर में प्रसव के दौरान मौत के मामला सामने आया है। परिजनों ने चिकत्साल्य स्टाफ पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। महिला की मौत के बाद शहरवासियों जिला चिकित्सालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चमोली ने मामले की जांच के आदेश दे दिए है।

घटना क्रम के अनुसार दशोली ब्लॉक के बछेर गांव निवासी मृतका 30 वर्षीय मीना देवी के पति प्रदीप सिंह का कहना है कि शनिवार की रात्रि साढे नौ बजे के आसपास जब उनकी पत्नी को प्रवस पीड़ा हुई तो वे उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने उसकी नार्मल डिलीवरी होने की बात कही। प्रसव के दौरान एक बार उन्हें लेबर रूम में भी बुलाया गया उस वक्त उनकी पत्नी पीडा से कहरा रही थी उनसे बातचीत भी की। उसके बाद उन्हें बाहर भेज दिया गया।  लेकिन कुछ समय बाद में बताया गया की उनकी पत्नी का बीपी बढ़ जाने के कारण हृदय गति रूकने से उनकी पत्नी की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि जब उनकी ने उनके साथ कुछ समय पहले ही नार्मल बात की थी तो अचानक ऐसी घटना चिकित्सकों की लापरवाही दर्शा रही है। 

रविवार को महिला की मौत की खबर के बाद शहरवासियों ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर इस लापरवाही पर खूब हंगामा काटा। उन्होंने इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार डाक्टरों पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए प्रशासन के नारेबाजी की।

अस्पाल में भारी हंगामा होने पर थाना गोपेश्वर से पुलिस बल मौके पर पहुंची और मामले को शांत करने में जुटी रही लेकिन नाराज आंदोलकारी जांच की मांग और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अडे रहे। इसके बाद एडीएम विवेक प्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों के साथ ही गुस्साई भीड़़ को प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि बच्चा पैदा होने के बाद अचानक महिला का बीपी बढ़ जाने से हृदय गति रूकने के कारण महिला की मौत हुई है।

जिलाधिकरी डॉ संदीप तिवारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दे दिए है। अस्पताल प्रशासन की ओर से भी चिकित्सकों की टीम गठित कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस मौके पर संदीप झिक्वाण, नवल भट्ट, कांग्रेस के नगराध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, उषा रावत, लक्ष्मण सिंह, क्षेपस मनोज बिष्ट, जसपाल बिष्ट, गजपाल सिंह बिष्ट, रजपाल सिंह बिष्ट,  सुनील नाथन बिष्ट, विजेंद्र कनवासी, विक्रम सिंह, अरविंद नेगी आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक से दूर होते हैं मानसिक कष्ट और जीवन के संताप – आचार्य सुभाष जोशी
  • श्री शिव महापुराण कथा के सप्तम दिवस आचार्य सुभाष जोशी ने बताया गृहस्थाश्रम का आध्यात्मिक महत्व, शिव-पार्वती विवाह में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.