सोमवार, अप्रैल 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मोटर मार्गो के लैण्ड क्लियरेंस एवं मुआवजा वितरण के लंबित प्रकरणों को अभियान चलाकर निस्तारित करें अधिकारी – डीएम स्वाति एस. भदौरिया

शेयर करें !
posted on : मार्च 26, 2026 1:42 पूर्वाह्न

पौड़ी : जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया द्वारा जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में सड़क निर्माण से जुड़े विभागों की लंबित भूमि संबंधी आपत्तियों एवं मुआवजा प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने जनपद में सड़क निर्माण कार्यों को गति देने हेतु भूमि संबंधी आपत्तियों एवं मुआवजा वितरण प्रकरणों को लक्षित कर अभियान चलाकर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने स्पष्ट किया कि इन सभी प्रकरणों का अभियान के तौर पर त्वरित निस्तारण किया जाए, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो और कार्यों को सुचारु रूप से आगे बढ़ाया जा सके।

जिलाधिकारी ने निर्माणदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन प्रकरणों में मुआवजे की मांग शासन स्तर को भेजी जानी है, उन्हें तत्काल प्रेषित किया जाए। साथ ही विभागों को प्राप्त धनराशि का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी एवं समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुआवजा वितरण से जुड़े मामलों में यदि कोई व्यवहारिक समस्या उत्पन्न हो रही है, तो उसका स्थायी समाधान निकालते हुए प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।

भूमि सम्बंधी आपत्तियों को लेकर जिलाधिकारी ने राजस्व, वन एवं लोक निर्माण विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त निरीक्षण, सीमांकन एवं अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिये, कहा कि विभिन्न स्तरों पर लम्बित प्रकरणों की निरंतर निगरानी, समय-सीमा निर्धारण तथा नियमित समीक्षा करते हुए लंबित मामलों को अभियान के तहत शत-प्रतिशत निस्तारित किया जाए। उन्होने प्रस्तावक स्तर पर लम्बित सभी प्रकरणों को आगामी 15 अप्रैल तक निस्तारित करने के निर्देश दिये हैं।

वन भूमि संबंधी आपत्तियों के तहत वन विभाग स्तर पर लंबित प्रकरणों एवं उपयुक्त तथा अनुपयुक्त भूमि के चयन को लेकर सभी प्रभागीय वनाधिकारियों को विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा करने को कहा ताकि स्वीकृति प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी पौड़ी वन प्रभाग महातिम यादव, अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड विवेक सेमवाल, निर्माण खंड रीना नेगी सहित अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • प्रसिद्ध समाजसेवी वैद्य टेक वल्लभ ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, नेशनल अवार्ड से सम्मानित
  • डीएम सविन बंसल के निर्देशन में काली बस्ती सहस्त्रधारा रोड पर छापेमारी; 7 सिलेंडर जब्त
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा
  • बदरीनाथ यात्रा को लेकर फील्ड में उतरे प्रभारी मंत्री, व्यवस्थाओं की ली जानकारी
  • युवा सेवा दल का रक्तदान शिविर, धस्माना ने किया शुभारंभ
  • फेसबुक फ्रेंडशिप बनी ठगी का जाल, आरोपी रुड़की से गिरफ्तार
  • सीएम धामी ने नमामि गंगे के तहत बने अखंड परमधाम घाट का किया लोकार्पण
  • 22 अप्रैल को प्रातः 08 बजे शुभ मुहूर्त में खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, डोली यात्रा शुरू
  • श्रद्धालुओं के लिए खुले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट
  • डीएम सविन बंसल के निर्देश पर अवैध गैस कारोबार पर बड़ी कार्रवाई; 32 सिलेंडर, 4 गैस रिफिलिंग उपकरण जब्त, 327 सिलेंडरों से लदा वाहन कब्जे में, मुकदमा दर्ज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.