गुरूवार, नवम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम कर्मेंद्र सिंह ने विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरिक्षण, अनुपस्थित 31 कार्मिकों को कारण बताओं नोटिस व वेतन रोकने का दिया आदेश, लगाई कड़ी फटकार

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 11, 2024 12:50 अपराह्न
  • जनपद के विभिन्न कार्यालय पर अचानक छापेमारी से मचा हडकंप
  • विभिन्न कार्यालयों मे अनुपस्थित 31 कार्मिकों को कारण बताओं नोटिस, वेतन रोकने का आदेश
हरिद्वार : जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न कार्यालयों में अचानक की गई छापेमारी से सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम प्रातः 10ः10 बजे सिंचाई विभाग कार्यालय में छापेमारी की। छापेमारी  के दौरान सिचाई अभियंता सहित 13 कार्मिक अनुपस्थित पाए गये। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा पूर्वाह्न 10ः20 बजे जल संस्थान कार्यालय में की गई छापेमारी के दौरान 03 सहायक अभियंता तथा 06 अपर सहायक अभियंता सहित 10 कार्मिक तथा आउट सोर्स से तैनात 04 कार्मिक अनुपस्थित पाए गये तथा जिलाधिकारी द्वारा फील्ड कर्मचारियों से सम्बंधित भ्रमण पंजिका मांगे जाने पर कोई  भी भ्रमण पंजिका नहीं दिखा पाए। जिलाधिकारी ने कार्यालय के बाहर पुरानी फाइलों का रख-रखाव सही ढ़ंग से न होने तथा फाईलों पर धूल जमा होने व शौचालयों तथा कार्यालय की सफाई व्यवस्था सही न पाये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए फाइलों को सही से सुरक्षित रखने तथा कार्यालय में सफाई व्यवस्था पर विशेश ध्यान देने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी द्वारा 10.30 बजे ऋशिकुल विद्यापीठ ब्रहमचर्याश्रम संस्कृत विद्यालय निरीक्षण के दौरान 01 सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले तथा ऋशिकुल विद्यापीठ ब्रहमचर्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय में 04 सहायक अध्यापक अनुपस्थित पाए गये। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में गन्दगी मिलने एवं सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने  कार्यालय परिसर में नियमित रूप से साफ सफाई रखने एवं सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी दिन पुनः निरीक्षण किया जा सकता है। 
जिलाधिकारी ने जनपद में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आदेश दिये कि कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अवकाश स्वीकृत कराये बिना कार्यालय से अनुपस्थित नहीं रहेगा। जनता के कार्यालय पहुॅचने से पहले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुॅचना होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु भविष्य में भी समय-समय पर औचक निरीक्षण किये जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्य वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार आदि उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, आपदा में मृत्यु पर सहायता राशि ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख, प्रभावित परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत
  • उत्तराखंड में शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन में काशीपुर एवं रुद्रपुर को मिला प्रथम स्थान
  • स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार
  • 2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार
  • सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था
  • शहीद स्मारक पर बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों ने लिया प्रण, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और उग्र
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया
  • 12 किमी पैदल चलकर श्रृंग ऋषि आश्रम पहुंचे मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, दो साल में भव्य मंदिर निर्माण की घोषणा
  • मोहनचट्टी में 71.61 लाख से विकसित हुआ आयुर्वेदिक वेलनेस सेंटर, विधायक रेनू बिष्ट ने किया शुभारंभ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.