मंगलवार, मई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम हिमांशु खुराना ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से ली सभी रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, एसडीएम एवं ईवीएम प्रशिक्षण के लिए तैनात मास्टर ट्रेनरों की बैठक

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 1, 2021 6:46 अपराह्न

चमोली : विधानसभा सामान्य निर्वाचन की प्रारम्भिक तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने सभी रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, एसडीएम एवं ईवीएम प्रशिक्षण हेतु तैनात मास्टर ट्रेनरों की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक ली। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ द्वारा 30 नवंबर तक प्राप्त दावे, आपत्तियों का 7 दिनों के भीतर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रारूप-6, 7 एवं 8 में निरन्तर आवेदन प्राप्त किए जाए। ईवीएम प्रशिक्षण हेतु आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन करते हुए अधिक से अधिक लोगों को प्रशिक्षण दिया जाए।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी  ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी 574 मतदेय स्थलों का शत प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। वनरेविलिटी के संबध में उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्रान्तर्गत संबधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए इसका निर्धारण किया जाए। मतदेय स्थलों का जोन और सेक्टर का निर्धारण करते हुए रूटचार्ट तैयार किया जाए और इसकी सूची शीघ्र उपलब्ध करें। माइग्रेट मतदाताओं के लिए बूथों पर मतदान की सुविधा सुनिश्चित की जाए। नए मतदेय स्थलों के नजरी नक्शा व अन्य मैप तैयार करते हुए ईआरओ नेट पर अपलोड करें। राजनैतिक दलों की जनसभा हेतु मैदान चिन्हित करते हुए इसकी लंबाई, चौडाई, प्रवेश एवं निकासी द्वार,  क्षमता का आंकलन करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध करें।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी  ने निर्देश दिए कि जिन मतदेय स्थलों पर विगत लोकसभा व विधानसभा चुनावों में औसत से कम मतदान हुआ है या ऐसे मतदेय स्थल जहां पर पुरूष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदताओं द्वारा कम मतदान किया है, उन सभी मतदेय स्थलों पर स्वीप के माध्यम से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। इसके लिए कोई आवश्यकता हो तो डिमांड करें। इसके अतिरिक्त इन सभी मतदेय स्थलों पर कम मतदान होने के कारणों का डीप सर्वेक्षण करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। वीसी में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएस रावत सहित वर्चुअल माध्यम से सभी तहसीलों से आरओ, एआरओ, एसडीएम व ईवीएम प्रशिक्षक उपस्थित थे।  

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नैनीताल : 12 और निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस, अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डालने पर जिला प्रशासन का सख्त रुख
  • हरिद्वार में किशोरी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने लगाए गैंगरेप के गंभीर आरोप
  • खैरासैंण को मिला उच्च शिक्षा का नया केंद्र, सतपाल महाराज व डॉ. धन सिंह ने किया महाविद्यालय भवन का लोकार्पण
  • पश्चिम एशिया संकट पर सियासी संग्राम : मोदी की ‘बचत अपील’ पर राहुल गांधी का पलटवार
  • चारधाम यात्रा पर मौसम का असर, श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील
  • पौड़ी गढ़वाल : शांति भंग कर अराजकता फैलाने की कोशिश, पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर संभाला मोर्चा
  • गुमखाल–सतपुली हाईवे से लेकर पेयजल योजनाओं तक डीएम ने परखी व्यवस्थाएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • संगठन विस्तार में सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगी तरजीह – प्रदेश प्रभारी
  • राज्यपाल ने भगवान बदरीनाथ की पूजा अर्चना कर मांगी खुशहाली की मनौती
  • स्थाई समिति बोली बदरीनाथ धाम में परंपरा और आधुनिकता का संगम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.