रविवार, जनवरी 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम गौरव कुमार ने की बीस सूत्री कार्यक्रम एवं जिला योजना की प्रगति की समीक्षा, डी श्रेणी में रैंकिंग पर जताई नाराजगी, DPO व CDPO का वेतन रोकने के निर्देश

शेयर करें !
posted on : जनवरी 10, 2026 1:55 अपराह्न

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिलाधिकारी सभागार में बीस सूत्री कार्यक्रम एवं जिला योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा बीस सूत्री कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत दिसंबर माह की रैंकिंग में जनपद के डी श्रेणी में रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। इस संबंध में उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) के वेतन रोकने के निर्देश देते हुए आगामी माह में रैंकिंग में सुधार सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने बी एवं सी श्रेणी में आने वाले विभागों को भी आवश्यक कार्रवाई कर अपनी रैंकिंग बेहतर करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत निर्मित सड़कों के कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।

बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी विनय जोशी ने जानकारी दी कि दिसंबर माह में जनपद की बीस सूत्री कार्यक्रम रैंकिंग के अंतर्गत 32 कार्यक्रम श्रेणी ‘ए’, 4 श्रेणी ‘बी’, 1 श्रेणी ‘सी’ तथा 2 कार्यक्रम श्रेणी ‘डी’ में रहे।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने जिला योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने तथा योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आगामी वर्ष में जिला योजना के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यों के प्रस्तावों की रूपरेखा तैयार करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, परियोजना निदेशक आनंद भाकुनी, जिला विकास अधिकारी के.के. पंत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, डीपीआरओ रमेश चंद त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी जे.पी. तिवारी सहित सभी जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में रही वैश्विक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी दिवस की धूम
  • यूनाइटेड वे ऑफ़ दिल्ली एवं महिला एवं बाल विकास विभाग ने बहादराबाद ब्लॉक में परियोजना नींव हैंडओवर समारोह किया आयोजित
  • सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण : SIT चीफ IG STF पहुंचे काठगोदाम, क्राइम सीन का किया निरीक्षण, सभी दस्तावेज एवं साक्ष्य संरक्षित करने के निर्देश
  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट के आस-पास बड़ी कार्रवाई, पुरूकुल क्षेत्र में 40–50 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ लगाई दौड़, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
  • पर्यटन विकास को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने कोलिढेक झील का किया निरीक्षण, नौकायन कर लिया विकास कार्यों का जायज़ा
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन की ठोस और ऐतिहासिक उपलब्धि
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने की शिष्टाचार भेंट
  • उत्तराखंड शासन ने किए IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, देखें सूचि
  • एमएच हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट और कैथलैब की हो स्थापना – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.