posted on : दिसम्बर 22, 2021 3:53 अपराह्न
पौड़ी : आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मध्येनजर जनपद में निर्वाचन को सफलतापूर्वक सम्पादित करने हेतु जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान के साथ आज राजकीय इंटर कालेज पौड़ी मे विधानसभावार बनाये जाने वाले मतगणना कक्ष, सीलिंग कक्ष व स्टाफ कक्ष का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंनें संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रस्तावित मतगणना स्थल को स्ट्रांग रूम कक्ष नजदीक के बनायें। साथ ही मतगणना स्थल पर बेरिकेट की समुचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज राजकीय इंटर कालेज पौड़ी में स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि मतगणना स्थल पर विधानसभावार आने-जाने के लिए रूट चार्ट तैयार करवा लें। साथ ही सभी विधान सभाओं के लिए अलग-अलग रंगों का प्रयोग करें। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी कक्षों के लिए साइन बोर्ड लगाये तथा मतगणना के दिन प्रवेश द्वार पर विधानसभा वार भवन का नक्शा लगाये, जिससे ड्यूटी में तैनात कर्मियों व एजेंटों को इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि इवीएम लाने-ले जाने के लिए मार्गाे का चिन्ह्किरण कर लिया जाये व मार्गों पर विशेष रंगों से साइन बनाये। उन्होंने सुरक्षा टीम के रहने का स्थान भी चिन्ह्ति कर शौचालय की संख्या बढाने के निर्देश दिये। जिला मजिस्ट्रेट ने विद्युत व पेयजल व्यवस्था दुरस्त करने व सीसीटीवी कैमरों को लगाने के स्थान भी चिन्ह्ति करने के निर्देश दिये। उन्होंने कमरों में साफ-सफाई रखने व परिसर में स्थित पुराने कमरों की मरम्मत कर उपयोग में लाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, लोनिवि से जी एस कोंडल, आलोक रावत सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।



