मंगलवार, जून 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने विकासखण्ड खिर्सू  के पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर लिया तैयारियों का जायजा

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 26, 2021 4:41 अपराह्न
पौड़ी : आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सफल सम्पादनार्थ जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज विधानसभा श्रीनगर के अन्तर्गत विकासखण्ड खिर्सू  के पोलिंग बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ से पंजीकृत मतदाताओं एवं नए वोटर की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया घर-घर जाकर नए मतदाताओं का फॉर्म 06 भरवाकर उनके नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता एवं दिव्यांग मतदाताओं के घर जाकर फॉर्म-12डी भरवाना सुनिश्चित करें। कहा कि सभी बूथों के बाहर बूथ संख्या व नाम लिखें, ताकि मतदाताओं को अपने-अपने बूथ की जानकारी मिल सके। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी बूथों पर बीएलओ की सहायता के लिए अनुसेवक तैनात करें। उन्होनें तहसीलदार को निर्देशित किया कि मरखोड़ा तथा क्वीसू में बूथों का नाम नामावली में सुधारीकरण करना सुनिश्चित करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने विकासखण्ड खिर्सू के रा.प्रा.वि. खिर्सू, मरखोड़ा, रा.पू.मा.प्रा.वि. क्वीसू, रा.उ.मा.वि. श्रीकोट गंगानाली, रा.बा.इ.कॉ. श्रीनगर, राजकीय पॉलिटेक्निक श्रीनगर पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि मतदेय स्थलों में दिव्यांग मतदाताओं की सुविधानुसार आवश्यक उपकरण एवं रेम्प की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों पर विद्युत, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई को दूरस्थ करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जो बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता मतदान स्थल पर पहुंचने में असमर्थ हैं, उनका चिन्हिकरण कर घर में ही बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करवाया जाएगा, इसकी व्यवस्था करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके तथा वर्तमान में जिनकी शादी हुई उनका नाम भी जल्द निर्वाचन नामावली में जोड़ना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक बूथ के बाहर बूथ का नाम व संख्या दर्ज करायें। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन बुजुर्ग व दिव्यांग जनों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था रखें। साथ ही उन्होनें सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि बूथों में पक्के रैम्प बनाना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथ निरीक्षण के दौरान बीएलओ को बूथों के नाम व संख्या की सही जानकारी न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बूथों की सही जानकारी रखने तथा मतदाताओं को भी उनके मतदान स्थल की सही जानकारी देने के निर्देश दिये। साथ ही संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि समस्त बीएओ की पुनः ट्रेनिंग करवाना सुनिश्चित करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदेय स्थलों के निरीक्षण के पश्चात श्रीकोट गंगानाली में निर्माणाधीन स्टेडीएम का भी निरीक्षण कर जायजा लिया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी श्रीनगर अजयबीर सिंह, तहसीलदार यशबीर, बीएलओ राकेश देवरानी, तजनी नौटियाल, आशा भट्ट, कुसुम असवाल सहित अन्य उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 29 जून को देहरादून में रोजगार मेला, युवा समय रहते करें पंजीकरण
  • जनता मिलन में सड़क, बिजली, पेंशन के मुद्दे छाए
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर आप का हमला, सरकार को घेरा
  • मतदाताओं एवं राजनीतिक दलों की सक्रिय सहभागिता से सुनिश्चित होगी शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल
  • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस : परेड ग्राउंड में योग से स्वास्थ्य का संदेश, किया गया सामूहिक योगाभ्यास
  • कैबिनेट में रखे जायेंगे त्रिस्तरीय ढांचा व ओपीएस प्रकरण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की आवश्यकता
  • रात्रिकालीन कार्यों को मिली सशर्त अनुमति, लापरवाही पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त रुख
  • सिख श्रद्धालु प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा, जांच जनपद से बाहर स्थानांतरित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.