मंगलवार, मई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ.  विजय कुमार जोदगण्डे ने सीएमओ को किया निर्देशित, फ्रंट लाइन कर्मचारियों को कोविड-19 का तीसरा डोज लगाना करें सुनिश्चित

शेयर करें !
posted on : जनवरी 22, 2022 10:56 पूर्वाह्न
पौड़ी : विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 को मध्य नजर रखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ.  विजय कुमार जोदगण्डे ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि फ्रंट लाइन कर्मचारियों को कोविड-19 का तीसरा डोज लगाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि विभागवार सूची तैयार कर टीकाकरण करें। जिससे आसानी से डाटा भी तैयार हो सकेगा। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संपादन हेतु कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करना आवश्यक है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि तहसील, ब्लाक, विकास भवन पौड़ी तथा अन्य स्थानों में कैम्प के माध्यम से कोविड टीकारकण करना सुनिश्चित करें। जिससे एक ही स्थान में कर्मचारी आसानी से टीका लगा सकेंगे। साथ ही उन्होंने डीओ पीआरडी को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग को सूची तैयार कर 25 जनवरी 2022 से पूर्व चुनाव ड्यूटी में जाने वाले पीआरडी जवानों को तीसरा टीकाकरण लगाना सुनिश्चित करें।  उन्होेंने कहा कि टीकाकरण करने से कोविड का खतरा कम रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आनगंवाडी व आशा कार्यकत्रियों को भी टीकाकरण करने के लिये प्रेरित करें। कहा कि तीसरा टीका उसी व्यक्ति पर लगाएं जिसे दूसरा टीका लगे हुए 09 माह का समय बीत चुका हो। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जो लोग दूसरे टीकाकरण से वंचित रह गये हैं उन्हें भी कैम्प के माध्यम से टीका लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रतिदिन लगने वाले टीकाकरण का डेटा तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मूंछें हों तो गणेश सिंह जैसी, देहरादून में तैनात होमगार्ड की अलग पहचान
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जटिल हृदय रोग पर बड़ी जीत, टवी तकनीक से बिना हार्ट सर्जरी किए हार्ट पेशेंट को मिला नया जीवन
  • लेटर बम निकला ‘फुस्स’, बयान के बाद सियासत में पलटवार तेज, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने लेटर को बताया झूठ का पुलिंदा
  • तेंदुआ – गुलदार या लेपर्ड : रहस्य, रोमांच और वास्तविकता का संगम
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में 4 मई को रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राएं करेंगे सहभागिता
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली राहुल गुसाईं की जिंदगी, गांव में शुरू किया रोजगार, डेयरी व्यवसाय से बने आत्मनिर्भर
  • रामनगर–देहरादून नई रेल सेवा को मिली मंजूरी, सांसद अनिल बलूनी ने जताया आभार
  • प्रभारी डीएम वरुणा अग्रवाल ने टिहरी झील में क्षतिग्रस्त फ्लोटिंग हट्स का निरीक्षण कर लिया जायजा, दिए निर्देश
  • संकट में फंसे जीवन को संजीवनी दे रही हेम्स, 144 लोगों के लिए संकटमोचक बनी एम्स की हेली इमरजेन्सी मेडिकल सर्विस
  • एम्स ऋषिकेश ने रचा इतिहास, उत्तराखंड का पहला लीवर ट्रांसप्लांट सफल; अंगदान से तीन लोगों को मिला नया जीवन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.