बुधवार, फ़रवरी 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्मार्ट सिटी के कार्यो में लापरवाही बरतने पर ब्रिज एण्ड रूफ कम्पनी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज, डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने गेल गैस कम्पनी को कारण बताओ नोटिस किया जारी

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 23, 2022 6:42 अपराह्न
 
देहरादून : जनपद में संचालित स्मार्ट सिटी लि. के कार्यों में हो रही विलम्बता एवं लापरवाही को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी परियोजना लि. डाॅ. आर राजेश कुमार ने ब्रिज एण्ड रूफ कम्पनी (बीएनआर) के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए तथा गेल गैस कम्पनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। जिसके क्रम में संबंधित अधिकारी द्वारा ब्रिज एण्ड रूफ कम्पनी (बीएनआर) के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पल्टन बाजार में एफआईआर दर्ज कर दी गई है।
 
जिलाधिकारी ने समय-समय पर स्मार्ट सिटी लि. के कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ ही संबंधित कम्पनियों के अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाते हुए समयबद्धता के साथ निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 ने निरीक्षण के दौरान दिनांक 17 फरवरी 2022 को ब्रिज एण्ड रूफ कम्पनी (बीएनआर) को राजपुर रोड़ पर गड्डों की मरम्मत और डामरीकरण हेतु 21 फरवरी तक का समय दिया गया था। किन्तु बीएनआर द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों का अनुपालन न करने तथा निर्माण कार्यों के दौरान जनमानस की सुरक्षा को अनदेखा करने पर गम्भीरता सेे लेते हुए ब्रिज एण्ड रूफ कम्पनी (बीएनआर) के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पल्टन बाजार में एफआईआर दर्ज कर दी गई है।
 
इसी प्रकार स्मार्ट सिटी लि. के कार्यों के अन्तर्गत भूमिगत गैस पाइपलाईन के कार्य संचालित हो रहे है। बलवीर रोड़ में टी जंक्शन पर बिना सूचना के गेल गैस कम्पनी द्वारा भूमिगत तकनीकों से कार्य करने से दिनांक 18 फरवरी को करीब सांय 4 बजे देहरादून स्मार्ट सिटी की राइजिंग मेन तथा जल संस्थान की 200 एमएम व्यास की जल वितरण प्रणाली को क्षतिगस्त कर दिया। जिस कारण अत्यधिक मात्रा में पेयजल बर्बाद होने एवं क्षतिगस्त लाईनों को 20 फरवरी सायं को ठीक किया गया। जिस चलते पल्टर बाजार, एमकेपी चैक एवं अन्य क्षेत्रों में जिलापूर्ति बाधित होने तथा जनमानस को परेशानी का सामना करने को लेकर जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. आर राजेश कुमार ने गेल गैस कम्पनी द्वारा बिना किसी सूचना के कार्य प्रारम्भ करने तथा कार्यों में लापरवाही बरतने को गम्भीरता से लेते हुए गेल गैस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है तथा संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने की दशा में वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाने के निर्देश दिए।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
  • आभा आईडी से दून अस्पताल की ओपीडी में भीड़ नियंत्रण, रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; लाइन से मुक्ति, घर से अपॉइंटमेंट, आभा आईडी को मरीजों ने बताया सुविधाजनक
  • जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से 15 वर्षों बाद THDC विस्थापित परिवार को मिला न्याय, अटक फार्म में आवंटित भूमि पर दिलाया गया कब्जा
  • कुंभ मेले की तैयारियां हुई तेज, ग्राउंड जीरो पर मेलाधिकारी सोनिका, दक्षद्वीप व बैरागी कैंप क्षेत्र का सुबह-सवेरे किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.