मंगलवार, मई 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने स्मार्ट कंट्रोल रूम का किया निरिक्षण, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 6, 2025 7:17 अपराह्न

उत्तरकाशी : जिला मुख्यालय में स्थापित स्मार्ट कंट्रोल रूम का जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट द्वारा आज निरीक्षण किया गया।
यह स्मार्ट कंट्रोल रूम यात्रा के सुचारू संचालन, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और विभिन्न व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए स्थापित किया गया है। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में उपलब्ध विभिन्न तकनीकी सुविधाओं जैसे सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क, संचार प्रणाली, मौसम पूर्वानुमान की जानकारी और आपदा प्रबंधन संबंधी जानकारियों का जायजा लिया। पार्किंग और यात्रा मार्गो पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों के सही ढंग से संचालन किए जाने तथा कैमरा ओरिएंटेशन सही किए जाने के निर्देश दिए। यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर क्राउड मैनेजमेंट के लिए कंट्रोल रूम से भी क्राउड मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम से यात्रा मार्ग, यात्रियों के पंजीकरण और यातायात प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं को परखा तथा कंट्रोल रूम को 24 घंटे एक्टिव मोड में कार्यरत रखने हेतु कार्मिकों की नियमित ड्यूटी चार्ट के अनुसार उपस्थिति सुनिश्चित करने और सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने को कहा। अधिकारियों और कार्मिकों से इन प्रणालियों के प्रभावी संचालन और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए।

स्मार्ट कंट्रोल रूम की चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका है और यहां से विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने और त्वरित निर्णय लेने में भी आसानी होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगमता को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी केके जोशी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एचसी बिष्ट,दूरसंचार निरीक्षक सचिन कुमार, आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग, आंदोलन की चेतावनी
  • जनरल बीसी खंडूड़ी का निधन : ईमानदार राजनीति, अनुशासन और विकास की मिसाल
  • नो व्हीकल डे पर न्यायिक अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पैदल पहुंचकर किया जागरुक
  • “चंद्रप्रभा का अटूट संकल्प” नाटक में रंगकर्मियों ने बांधा समां, पहाड़ की नारी के पहाड़ जैसे संघर्ष का नाट्य रूपांतरण दर्शकों ने सराहा
  • राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी व महासचिव राजेन्द्र रतूड़ी को दी शुभकामनाएं
  • धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
  • केरल में कांग्रेस की सत्ता में वापसी, वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
  • उत्तराखण्ड : राशन कार्ड सेवाएं हुईं ऑनलाइन, घर बैठे करें आवेदन और ई-केवाईसी
  • उमर खालिद फैसला : UAPA मामलों में भी जमानत नियम, जेल अपवाद-सुप्रीम कोर्ट
  • चतुर्थ केदार श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.