मंगलवार, जून 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अनूठी पहल, पिरूल एकत्रीकरण से बचाएंगे जंगल, संवरेगा जीवन

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 28, 2025 12:19 पूर्वाह्न
  • जंगलों को सुरक्षित करने में जुटे डीएम डॉ. आशीष चौहान, जनपद कर रहा सराहना
  • पर्यावरण संरक्षण के साथ आर्थिक सशक्तिकरण की भी राह
  • पिरूल एकत्रीकरण बना पर्यावरण बचाने का अभियान

पौड़ी : जब जंगल जलते हैं तो केवल पेड़ ही नहीं, जीव-जंतु, जीवन और भविष्य भी जलता है। इस दर्द को समझते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एक अनूठी पहल की शुरुआत की है, जो अब जनपद में एक जन सहयोग का रूप ले रही है। वनाग्नि की विभीषिका से जंगलों को बचाने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए पिरूल (सूखी चीड़ की पत्तियों) एकत्रीकरण का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यालयों, बस्तियों और जंगलों में फैली इन सूखी पत्तियों को चिह्नित कर बड़े स्तर पर एकत्र किया जा रहा है। यह पहल न सिर्फ जंगलों को आग की चपेट में आने से बचाएगी, बल्कि वनों में रहने वाले असंख्य जीवों के जीवन को भी सुरक्षित रखेगी। इसके साथ ही आम नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का भी रास्ता खुला है। जिलाधिकारी ने बताया कि लोग एकत्रित पिरूल को इच्छुक फॉर्म या वन विभाग को 10 रुपए प्रति किलो की दर से बेच सकते हैं, जिससे उनकी आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी।

रांसी स्टेडियम पौड़ी के पास जिलाधिकारी के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों ने लगभग 50 किलो पिरूल एकत्र किया। इससे पूर्व पौड़ी ब्लॉक के समीपवर्ती आबादी क्षेत्रों से भी 60 किलो पिरूल संग्रहित किया गया था। जिलाधिकारी  ने कहा कि जंगल हमारे अस्तित्व का आधार हैं, उन्हें बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारियों को भी अपने स्तर पर जिन क्षेत्रों में अत्यधिक मात्रा में पिरूल फैला हुआ है उसे एकत्रित करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि एकत्रित पिरूल को इच्छुक फॉर्म को निर्धारित मूल्य पर बेचा जाएगा। इस दिशा में ब्लॉक स्तर पर भी पिरूल एकत्रित किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जंगल केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, हमारी सांसों का आधार हैं। इनकी रक्षा करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। पिरूल एकत्रीकरण अभियान न केवल जंगलों को आग की विभीषिका से बचाएगा, बल्कि लोगों को आर्थिक रूप से भी सशक्त करेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे आगे बढ़कर इस अभियान में सहभागिता करें और जंगलों को सुरक्षित रखने में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार यादव, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह, खनन अधिकारी राहुल नेगी, तहसीलदार दीवान सिंह राणा, खंड विकास अधिकारी सौरभ हांडा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने दिया महिला को जीवनदान, स्तन की संरचना को सुरक्षित रखते हुए 12.5 किलोग्राम का फुटबॉल के आकार का फायलोड्स ट्यूमर हटाया
  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.