शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चारधाम यात्रा को व्यवस्थित बनाने के लिए गंभीरता से करें कार्य – डीएम डॉ. आशीष चौहान

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 29, 2024 3:35 अपराह्न

शराब पीकर वाहनों का संचालन करने वाले चालकों पर करें कार्यवाही

जिलाधिकारी ने ली सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक

पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक ली। उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों, परिवहन विभाग व पुलिस विभाग को चालन की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग का कार्य जल्द शुरू करने तथा प्रतिदिन कार्य प्रगति की रिपोर्ट देने के निर्देश रेलवे अधिकारी को दिये। उन्होंने परिवहन विभाग को वाहनों की चैकिंग करते हुए शराब पीकर वाहनों का संचालन करने वाले वाहन चालकों पर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही भी करें।
जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता लोनिवि को वाहन दुर्घटनाओं का सही आंकड़े प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को हर माह 50-50 चालन करने का लक्ष्य दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ओवर स्पीड पर चलने वाले चौपहिया व दुपहिया वाहनों तथा दुपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के वाहनों का संचालन करते हुए उन पर चालानी कार्यवाही करें। 
जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा को मध्यनजर रखते हुए संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनपद के अंतर्गत यात्रा रूटो जैसे श्रीनगर, लक्ष्मणझूला सहित अन्य स्थानों पर वाहनों की नियमित चैकिंग करें। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा मार्ग सहित सभी यांत्रिक मार्गों पर यातायात का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाना सुनिश्चित करें। बैठक में अधिक्षण अभियंता पी.एस. बृजवाल, अधिशासी अभियंता दिनेश बिजल्वाण, एआरटीओ एन.के. ओझा, डॉ. सौरभ, आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।  
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.