शनिवार, मई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शस्त्र पटल का किया निरीक्षण, पंजिकाओं को व्यवस्थित रखने के दिये निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 18, 2025 2:45 अपराह्न
पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय में शस्त्र एवं अतिरिक्त शस्त्र पटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पटल सहायकों द्वारा पंजिकाओं को व्यवस्थित रूप से न रखने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जतायी और सख़्त चेतावनी देते हुए कहा कि सभी पंजिकाएं सुनियोजित ढंग से रखें।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न पंजिकाओं का अवलोकन किया। इस दौरान एक पंजिका में पृष्ठ सत्यापित न होने पर उन्होंने असंतोष जताते हुए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को निर्देश दिये कि जिन पंजिकाओं के पृष्ठ सत्यापित नहीं हैं, उन्हें तुरंत सत्यापित किया जाय। वहीं मजिस्ट्रियल जांच से संबंधित पंजिका में भी खामियां पाए जाने पर संबंधित पटल सहायक को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि 10 दिनों के भीतर सभी अधूरे कार्यों को पूर्ण करें, जिसके बाद पुनः निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि फाइलों को विषयवार अलग-अलग तैयार किया जाय।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पटाखों के नवीनीकृत लाइसेंस, गन लाइसेंस, विद्युत विभाग से संबंधित फाइलें, पुलिस व तहसील से प्राप्त जांच पत्रावलियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को निर्देश दिये कि समय-समय पर कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते रहें और पाई गई कमियों को तत्काल दूर करें। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी फाइल अनावश्यक रूप से लंबित न रखी जाय। निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुसुम तड़ियाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अजीत रावत व संबंधित पटल सहायक उपस्थित रहे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण – डॉ. धन सिंह रावत
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव – डॉ. धन सिंह रावत
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण, राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक
  • गोट वैली से बदली तकदीर : देवन गांव की पूजा कंडारी बनीं आत्मनिर्भर, पशुपालन बना सहारा
  • हरिद्वार में विवाद, गंगा में कुत्ते का स्नान और मछलियों का शिकार
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
  • उत्तराखंड भाजपा में चुनावी मंथन तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा तय
  • उत्तराखण्ड : पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश
  • मैक्स और मोटरसाइकिल की टक्कर, 8 लोग घायल, मजिस्ट्रियल जांच शुरू
  • मलारी हाईवे पर भूस्खलन का कहर, सड़क धंसी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.