रविवार, मई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मलारी हाईवे पर भूस्खलन का कहर, सड़क धंसी

शेयर करें !
posted on : मई 2, 2026 7:16 अपराह्न

​ज्योतिर्मठ। शुक्रवार को भूस्खलन और चट्टानें दरकने के कारण सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मलारी हाईवे को भारी क्षति पहुँची है। हाईवे पर विशालकाय बोल्डर आने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है हालांकि, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बोल्डरों को हटाकर मार्ग साफ करने में सफलता पा ली है, भूस्खलन के कारण सड़क का मुख्य हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और सड़क को सहारा देने वाली पुश्ता दीवार (रिटेनिंग वॉल) भी पूरी तरह ढह चुकी है।

​राहत की बात यह है कि प्रशासन और पुलिस की सक्रियता से पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित रास्ता तैयार कर लिया गया है, जिससे फंसे हुए लोग अपने गंतव्य की ओर बढ़ पा रहे हैं। लेकिन सड़क का बड़ा हिस्सा ढह जाने के कारण भारी वाहनों और कारों का गुजरना अभी भी असंभव बना हुआ है। वाहनों की आवाजाही बहाल करने के लिए अब कार्यदायी संस्था ने ‘हिल कटिंग’ का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। रॉक कटिंग के जरिए पहाड़ी की ओर से सड़क को नया आकार दिया जा रहा है ताकि सुरक्षित मार्ग तैयार किया जा सके।

​सीमा सड़क संगठन के मेजर विवेक सोनी ने बताया कि घाटी में संपर्क मार्ग को खोलने के लिए भारी मशीनें तैनात की गई हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि पैदल मार्ग सुचारू हो चुका है और उम्मीद है कि शनिवार रात तक वाहनों के लिए भी रास्ता पूरी तरह खोल दिया जाएगा।

​वहीं, जोशीमठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने स्थिति पर स्पष्टता देते हुए कहा कि मार्ग बाधित होने से फिलहाल कोई बड़ी परेशानी नहीं है, क्योंकि घाटी के लोग सुरक्षित अपने गांवों तक पहुँच रहे हैं। प्रशासन पूरी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एमडीडीए का ‘ग्रीन मिशन’, कम होंगे वाहन और बिजली खर्च, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- छोटी पहल से होगा बड़ा बदलाव
  • विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सीएमई कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने असंभव को किया संभव, डेढ़ साल बाद बच्चे ने मुंह से पिया मां का दूध, परिवार की आंखों में छलके खुशी के आंसू
  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.