मंगलवार, नवम्बर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शिवरात्रि की तैयारी को लेकर की अधिकारियों के साथ बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 4, 2023 4:07 अपराह्न
 
कोटद्वार । शिवरात्रि की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने गरुड़ चट्टी से लेकर नीलकंठ तक सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नीलकंठ पहुंचकर अधिकारियों व मंदिर समिति के पदाधिकारियों की बैठक ली। इसके उपरांत उन्होंने नीलकंठ से लेकर लक्ष्मणझूला तक पैदल मार्ग पर अधिकारियों कर्मचारियों के साथ सफाई अभियान चलाकर साफ सफाई का जायजा लिया।शनिवार को डीएम डॉ. आशीष चौहान ने शिवरात्रि की तैयारियों के दृष्टिगत लक्ष्मणझूला से नीलकंठ तक के सड़क व पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने गरुड़ चट्टी से नीलकंठ के बीच चार स्थानों पर क्षतिग्रस्त दीवारों के पुनर्निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने नीलकंठ महादेव में सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व साफ-सफाई की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय अधिकारियों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने एएमए जिला पंचायत को निर्देश दिए कि नीलकंठ क्षेत्र में बड़े कूड़ेदान लगवाने के साथ-साथ सफाई कर्मियों की समय से तैनाती करना सुनिश्चित करें।
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि स्थानीय व्यवसायियों की सक्रिय भागीदारी से ही नीलकंठ के आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखा जा सकता है। इस हेतु उन्होंने व्यापार मंडल के अध्यक्ष को नीलकंठ बाजार में व्यवसायियों व आम जनमानस की सहभागिता से व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाने को कहा है। शिवरात्रि के दौरान यात्रियों के व्यापक संभावित आगमन को देखते हुए जिलाधिकारी ने नीलकंठ में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मेडिकल कैंप लगाने के अलावा 24 घंटे एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नीलकंठ यात्रा मार्गो सड़क व पैदल मार्ग सहित नीलकंठ महादेव के पास क्राउड कंट्रोल, पार्किंग व्यवस्था व आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कंट्रोल रूम की स्थापना के साथ-साथ पर्याप्त पुलिस बलों की तैनाती करने के निर्देश दिए।
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिवरात्रि के दौरान लक्ष्मणझूला से नीलकंठ तक पैदल मार्ग पर निरन्तर गश्त करना सुनिश्चित करें। जिससे पैदल चलने वाले तीर्थ यात्रियों को वन्यजीवों से हो सकने वाले संभावित खतरे को टाला जा सके। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने नीलकंठ से लक्ष्मण झूला तक पैदल मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में एक्सपायरी डेट का पेय पदार्थ व दुकानों पर घरेलू सिलेंडर पाए जाने पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार यमकेश्वर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दुकानों के आसपास बिखरे कूड़े को देकर जिलाधिकारी ने दुकानदारों को कहा कि दुकान के 100 मीटर आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था को बनाये रखना अपना दायित्व समझें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि दुकानों के आसपास प्लास्टिक पाए जाने पर संबंधित दुकानदार का चालान किया जाएगा।
इस दौरान डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों के साथ सफाई अभियान चलाकर यत्र-तत्र बिखरे कूड़े करकट को एकत्रित किया। जिलाधिकारी ने लक्ष्मण झूला से लेकर नीलकंठ तक समूचे पैदल मार्ग पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित हो सके इस हेतु शिवरात्रि से पूर्व तीन से चार सौ लोगों को शामिल करते हुए एक व्यापक सफाई अभियान चलाने के लिए राजस्व व वन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में महंत नीलकंठ महादेव मंदिर सुभाष पुरी, तहसीलदार यमकेश्वर मनजीत सिंह, बीडीओ यमकेश्वर दृष्टि आनंद, चौकी इंचार्ज नीलकंठ प्रदीप कुमार, प्रबंधक नीलकंठ मंदिर धन सिंह राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजेश चौहान, प्रधान कोठार गांव नीरज पयाल, प्रधान नीलकंठ तोली धनवीर सिंह, टैक्सी यूनियन सचिव देवेंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी व संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में किया प्रतिभाग
  • फेक न्यूज से बचने की सख्त जरूरत – बंशीधर तिवारी
  • राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने स्व-गणना कर उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ
  • जय बदरीविशाल के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट
  • पौड़ी गढ़वाल : 81 किलो गांजा तस्करी मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
  • जनता दर्शन में डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, दो साल पुराने पशुक्षति मुआवजे पर वन विभाग को फटकार
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में नाराजगी, 17 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
  • जनता मिलन में डीएम गौरव कुमार के सामने पहुंचीं 15 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की डिजिटल स्व-गणना, प्रदेशवासियों से जनगणना-2027 में सक्रिय भागीदारी की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.