शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम आशीष भटगांई ने विकास भवन के कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, बायोमेट्रिक हाजिरी और जनसुविधाओं पर जोर

शेयर करें !
posted on : जून 11, 2025 3:34 अपराह्न

बागेश्वर : जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बुधवार को विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली, सुरक्षात्मक उपाय, साफ-सफाई और नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने कार्यालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी प्रणाली की गहनता से जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासनादेश के अनुसार सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक मशीनों के माध्यम से ही दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने परिसर में लगे सूचना पट्ट, प्रतीक्षा कक्ष और साफ-सफाई व्यवस्था का भी मुआयना किया। उन्होंने अग्निशमन यंत्रों की स्थिति की भी जांच की, जिसमें कई स्थानों पर यंत्रों की अवधि समाप्त पाई गई। इस पर उन्होंने संबंधित विभाग को तत्काल इन्हें बदलवाने और क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। विकास भवन परिसर में स्थित आधार केंद्र का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने वहां आए नागरिकों से सीधे संवाद किया। केंद्र संचालक को निर्देश दिए कि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका ध्यान रखा जाय।

इसके बाद जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बायोमेट्रिक उपस्थिति सहित अन्य कार्यप्रणाली की जांच की। कार्यालय की अव्यवस्थित स्थिति पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की और कार्यालय में साफ-सफाई रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सब्सिडी से जुड़े सभी लंबित मामलों का समय पर निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि पर्यटन विभाग आम जनता से जुड़ा हुआ है, इसलिए यहां की व्यवस्थाएं उचित होनी चाहिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालयों में अनुशासन और नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नागरिकों का विश्वास तभी मजबूत होगा जब उन्हें सरकारी कार्यालयों में व्यवहारिक सहयोग और स्पष्ट जानकारी मिले। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि कार्यालयों की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए, सूचना पट्ट स्पष्ट रूप से लगे हों और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जनसेवा के भाव से कार्य करने की नसीहत दी, ताकि आम जनता को बेहतर सेवाएं मिल सकें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिवालय संघ चुनाव में महासचिव पद पर विमल जोशी की एंट्री से बढ़ा मुकाबला, कर्मचारियों के मुद्दों को बनाया चुनावी हथियार
  • आकाशवाणी के 90 वर्ष : देहरादून में शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित
  • संस्कृत हमारी संस्कृति और ज्ञान परंपरा की मूल भाषा – सचिव दीपक गैराला
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील, देहरादून संस्कृति लोक कॉलोनी से ऋषिकेश निर्मल बाग तक चली कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • मुंबई में उत्तराखंड का लघु रूप, कौथिग 2026 के 17वें संस्करण का भव्य आगाज़
  • उत्तराखंड में बड़ी पहल, अब गांव में मिलेगी डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, डिजिटल वित्तीय समावेशन से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
  • नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी छात्राएं सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.