सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : मार्च 12, 2024 4:30 अपराह्न
उत्तरकाशी : जिला उद्योग केन्द्र, उद्योग विभाग उत्तरकाशी द्वारा जिला सभागार, कलक्ट्रेट उत्तरकाशी में जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में “जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन करते हुए महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र शैली डबराल द्वारा बैठक के एजेंडे के समस्त बिन्दुओं को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा एम.एस.एम. ई. नीति 2015 के अन्तर्गत प्राप्त 21 इकाइयों के ब्याज उपादान दावो ,01 पूंजी उपादान तथा 01  इकाई के विद्युत प्रतिपूर्ति दावे का विचारोपरांत निस्तारण किया गया।
बैठक में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी जय किशन द्वारा उद्यमियों से जनपद में औद्योगिक विकास पर चर्चा करते हुए उद्यम स्थापना में आ रही समस्याओं के समस्त सम्भव निराकरण का आश्वासन दिया गया। उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एकल खिड़की व्यवस्था अन्तर्गत स्वीकृत आवेदन पत्रों, एम ओ यू ग्राउण्डिंग तथा पीएम विश्वकर्मा योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट द्वारा उपस्थित अधिकारियों को आपसी समन्वय करते हुए योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए। जिला लीड बैंक प्रबंधक को उक्त योजनाओं के अन्तर्गत ऋण वितरण की कार्यवाही तीव्र करवाने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी,  कोषाधिकारी, अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग, अग्निशमन विभाग, पर्यटन विभाग, उरेडा इत्यादि विभाग के कार्मिकों तथा अवधेश सेमवाल, संदीप कुमाईं, संदीप रतुड़ी, बालम सिंह, तथा पंकज इत्यादि उद्यमियों द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसडीएम संदीप कुमार की पहल बनी मिसाल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के बच्चों के बीच मनाया बेटे का जन्मदिन
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा शहर
  • हाथों का हुनर बना तिरंगे की शान, आत्मनिर्भर हो रहीं ग्रामीण महिलाएं, हर घर लहराएगा दून का हैंडमेड तिरंगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्थानीय बाजार ने बदली पहाड़ के किसानों की तस्वीर, 8901 किसानों को मिला 1.85 करोड़ का भुगतान
  • अंतिम चरण में कांवड़ यात्रा, हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, डाक कांवड़ के अंतिम दिनों में बढ़ी शिवभक्तों की भीड़, श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना कर मुख्यमंत्री और प्रशासन का जताया आभार
  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ियों के लिए 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर, 11वें दिन 31,739 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार
  • मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित
  • कांवड़ मेले के 11वें दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 60.70 लाख शिवभक्त गंगाजल लेकर रवाना, अब तक 3 करोड़ 80 लाख 18 हजार कांवड़िए हरिद्वार से अपने गंतव्य को हुए रवाना, बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन-पुलिस ने संभाली व्यवस्थाएं
  • मोबाइल से सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5990 रुपये नकद बरामद
  • विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.