शनिवार, जून 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोविड-19 संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण और रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ली बैठक, दिए दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 15, 2021 5:08 अपराह्न

उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): कोविड-19 संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण व रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने समस्त उप जिलाधिकारियों व प्रभारी चिकित्साधिकारियों की जरूरी बैठक ली। जिलाधिकारी ने कहा कि कुम्भ ड्यूटी में गए जनपद के कार्मिक वापस लौट रहें है। इसलिए कोरोना वायरस संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण व रोकथाम के दृष्टिगत जनपद की सीमा नगुण व डामटा बेरियर में सभी कार्मिकों का अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर टेस्ट कराना सुनिश्चित करें। कुंभ ड्यूटी में पुलिस के 35 जवान, होमगार्ड के150 जवान, पीआरडी के 329 जवान सहित पीएसी प्लाटून व डॉक्टर्स है। सभी कार्मिकों यह भी सुनिश्चित कराया जाय कि जब तक कोविड टेस्ट रिपोर्ट नही आ जाती है तब तक सभी कार्मिक होम आइसोलेट पर रहें। यदि कोई भी सरकारी कार्मिक कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने कोविड-19 कंट्रोल रूम में स्थापित दूरभाष नम्बरों को नियमित चालू रखने,कोविड सेम्पलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय में आने वाले मरीजों का भी अनिवार्य रूप से कोविड टेस्ट कराने के निर्देश दिए। पुरोला में होम आइसोलेशन में रखे व्यक्ति को पल्स ऑक्सीमीटर व आवश्यक जांच नही करने पर डॉ पंकज व एसीएमओ पुरोला डॉ आरसी आर्य का माह अप्रैल का वेतन रोकने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 को लेकर लापरवाही कतई भी बर्दाश्त नही की जाएगी। इस हेतु सभी कार्मिक पूर्ण जिम्मेदारी व गम्भीरता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोरोना पॉजिटिव मरीज से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नही लिया जाएगा।

नगर क्षेत्र व बाजारों में अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दें। इस हेतु वाहन के माध्यम से एलॉसमेंन्ट करवाएं तथा लोगों को सामाजिक दूरी, मास्क पहनने व बार -बार हाथ को सेनेटाइज करने हेतु जागरूक करने के निर्देश दिए। नगर पालिका क्षेत्र में नियमित साफ सफाई व सेनेटाइज करने के निर्देश दिए। भीड़ भाड़ वाली जगह दुकान,बैंक के आगे सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करवाने हेतु उचित दूरी पर गोले बनाने को कहा। इस हेतु पीआरडी, होमगार्ड की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश उप जिलाधिकारी व सम्बंधित ईओ को दिये। आजकल शादियों का सीजन है इस हेतु गाइडलाइन के अनुसार कुल 200 लोगों को ही शादी में शामिल होने की अनुमति है। ज्यादा होने पर शादी आयोजित करवाने वाले का चालान करने के निर्देश उप जिलाधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को वेक्सिननेशन बढ़ाने पर जोर दिया। 25 अप्रैल तक सभी विकास खंडों के एमओआईसी को 90 प्रतिशत का लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में वैक्सीन की कमी नही है वर्तमान में 12280 डोज है तथा हर दो दिन में वैक्सीन की आपूर्ति हो रही है। वीसी के माध्यम से उप जिलाधिकारी बड़कोट चतर चौहान, पुरोला सोहन सैनी भी जुड़े रहें। बैठक में पुलिस अधीक्षक ददनपाल, सीएमओ डॉ. डीपी जोशी, प्रमुख अधीक्षक डॉ एस.डी.सकलानी, सीवीओ डॉ प्रलंकरनाथ,डॉ सुजाता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सर्वेशमणि मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राज्य सरकार रियल एस्टेट क्षेत्र में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • लोहाघाट विधानसभा की पाटी नगर पंचायत में निर्दलीय नारायण लाल का परचम, जीत के बाद नारायण लाल ने लगाए धामी ज़िंदाबाद के नारे, बोले – “धामी जी के सेवक थे और रहेंगे”
  • दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की संगतों पर पत्थरबाजी, संगतों ने भू-माफिया को पकड़कर किया पुलिस प्रशासन के हवाले
  • परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन, संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 101 यूनिट रक्त संग्रहित
  • बद्रीनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक फेल, आईटीबीपी की तत्परता से टला बड़ा हादसा
  • अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की सख्ती, कई स्थानों से सरकारी भूमि कराई मुक्त; डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कहा – राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निरंतर जारी रहेगा अभियान 
  • घस्तोली से खराब वाहन ला रहा ट्रक बद्रीनाथ के पास पलटा, एक युवक की मौत
  • उत्तराखंड में 11 और 12 जून को मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
  • भाजपा घर-घर रिपोर्ट कार्ड नहीं, 12 साल के अधूरे वादों का हिसाब लेकर जाए : गणेश गोदियाल
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.