बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 23, 2021 5:38 अपराह्न

पौड़ी : जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई। आयोजित बैठक में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली योजना, पं. दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, पीएमईजीपी, एनआरएलएम, एनयूएलएम, सहित अन्य योजनाओं की आवेदकों को ऋण वितरण हेतु विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित आवेदनों की कमियॉ को पूर्ण कराते हुए, तेजी से निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे। कहा कि रोजगार परक योजनाओं की आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष गम्भीरता से कार्य करते हुए लक्ष्य प्राप्त करें। साथ ही उन्होंने सभी बैंकर्स को निर्देशित किया कि मुख्य कृषि अधिकारी से समन्वय स्थापित कर पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले समस्त किसानों का चिन्हीकरण कर, उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड से लाभान्वित करें। जिलाधिकारी ने एससीपी में  कम प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत आर्य, सहित उपस्थित अधिकारियों ने नाबार्ड के तत्वाधान में संभाव्यतायुक्त ऋण योजना 2022-23 पुस्तिका का विमोचन भी किया।

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार की ध्वजवाहक योजनाओं से स्थानीय लोगों को जोड़ते हुए आजीविका के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाया जाय। कहा कि योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन हेतु रेखीय विभाग एवं बैंकर्स आपसी बेहतर समन्यवय बनाकर कार्य करें। तांकि अधिक से अधिक लोगों को योजना की लाभ मिल सकें। साथ ही कहा कि बैंक मानकों के अनुरूप अधिक से अधिक ऋण वितरित कर, इस प्रयास को गति दे। जिससे समय पर निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण किया जा सकेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक आवेदकों को ऋण वितरण करें।

जिलाधिकारी ने ऐसे बैंकों की ब्रांच जहां ऋण वितरण/सीडी रेश्यो का अनुपात कम रहा है, उन बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर ऋण वितरण की कारवाही में तेजी लाये।  उन्होंने कहा कि बिना कारण के आवेदन को निरस्त न करें। साथ ही रेखीय विभाग के अधिकारियों निर्देशित किया कि बैंकर्स के निर्धारित चेकलिस्ट बिंदु के अनुसार आवेदकों को बैंकर्स से सहमति हेतु अवगत कराएं, जिससे आवेदकों को अपनी योजना की ऋण हेतु समय का सदुपयोग हो सके। जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि बैंक के पास जो आवेदन लंबित पड़े हुए हैं उनकी सूची उपलब्ध कराएं तथा दोबारा से आवेदकों का आवेदन रिव्यू कराये। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि कार्य प्रगति वाले बैंकर्स ओर सुधार लाना सुनिश्चित करें तथा जिस विभाग को जो लक्ष्य दिया है वह निर्धारित समय पर कार्य पूर्ण करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदकों को समय पर ऋण देना सुनिश्चित करें। जिससे वह समय पर अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकेगा। आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार को बैंक अधिकारी तथा जिला स्तरीय अधिकारी संबंधित योजनाओं को लेकर रिव्यू बैठक करेंगे।

इस अवसर पर पीडी संजीव कुमार राय, महाप्रबंधक उद्योग मृत्युंजय सिंह, एआरसीएस सुमन कुमार, लीड बैंक अधिकारी अनिल कटारिया, डीडीएम नार्बाड भूपेन्द्र सिह, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह राणा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी केएस नेगी सहायक लीड बैंक अधिकारी भूपेश नौटियाल, एसबीआई बैंक मैनेजर सुभाष नेगी, पीएनबी से अजय रावत, यूनियन बैंक से अनिल कुमार सहित पंकज रावत, शशि पाल, मिलिंद गोपाल अन्य उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को कई सड़क परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: आज और कल भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट,  24×7 अलर्ट रहने के निर्देश 
  • अंकिता ध्यानी ने रचा इतिहास, स्वर्ण जीतकर एशियन गेम्स 2026 का टिकट किया पक्का
  • उत्तराखण्ड फिल्म नीति 2024 का लाभ शुरू, FTII से पढ़े तीन युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
  • उत्तराखण्ड के सड़क नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र ने कई अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • हरिद्वार के कलियर में कॉस्मेटिक की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, STF की बड़ी कार्रवाई, जनरल स्टोर संचालक गिरफ्तार
  • यात्रा मार्गों के संवेदनशील स्थलों पर हों स्थायी सुरक्षा कार्य : आयुक्त
  • आपदा मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने परखी विभागों की तैयारी
  • केतन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.