मंगलवार, जनवरी 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

न्याय पंचायत माजरी ग्रांट में जिला प्रशासन ने सुनी ग्रामीणों की समस्या, एडीएम केके मिश्रा ने ग्राउंड जीरो पर किया समस्या का समाधान, 1310 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 26, 2025 5:04 अपराह्न
  • मुख्यमंत्री के निर्देशनः एडीएम ने ग्राउंड जीरो पर किया समस्या का समाधान
  • 110 शिकायतों में से 23 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • माजरी ग्रांट बहुउद्देशीय शिविर : 1310 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • विकास योजनाएं, जनता का अधिकार-प्रभावी अमल हमारी प्राथमिकता- एडीएम।

देहरादून : जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी(वि.रा.) केके मिश्रा की अध्यक्षता में डोईवाला ब्लाक की दूरस्थ न्याय पंचायत लालतप्पड़ माजरी ग्रांट के सामुदायिक केंद्र में वृहद बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर आम जनता को लाभान्वित किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी के समक्ष 110 शिकायतें/समस्याएं रखी, जिसमें से 23 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में 1310 लोगों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने शिविर में लगे विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। बहुउद्देशीय शिविर में विभागीय अधिकारियों ने जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

अपर जिला अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता पर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर कोई भी समस्या अनावश्यक लंबित न रहे। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर आम जनता को शत प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने और स्थानीय स्तर पर जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु सभी न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर लगाए जा रहे है। ताकि प्रत्येक व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।

बहुउद्देशीय शिविर में न्याय पंचायत माजरीग्रांट के साथ बालकुमारी, लालतप्पड़ पाल बस्ती, मुश्लिम कॉलोनी, कालू वाला के ग्रामीण लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत से जुड़ी समस्या रखी। शिविर में ग्राम्य विकास विभाग 14, राजस्व विभाग की 15, लोनिवि की 17, सिंचाई की 14, पंचायतीराज की 09, वन विभाग की 08, उरेडा की 05 सहित अन्य विभागों की 28 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें से 23 शिकायतों को मौके पर ही समाधान किया गया।

बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक में 271, होम्योपैथिक में 16 तथा आयुर्वेदिक में 75 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। पशुपालन विभाग ने 211 काश्तकारों को पशु दवाएं उपलब्ध कराई। राजस्व विभाग ने आय, हैसियत, चरित्र एवं पीएम किसान के 36 प्रमाण पत्र निर्गत किए। कृषि विभाग ने 78 एवं उद्यान ने 28 किसानों को कृषि यंत्र, बीज और पीएम किसान निधि प्रदान की। समाज कल्याण विभाग ने 56 पात्र लोगों को वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग पेंशन स्वीकृत की। जिला पूर्ति विभाग ने 95 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी करवाई गई। पंचायती राज ने किसान, विधवा, दिव्यांग पेंशन एवं परिवार रजिस्टर के 35 मामलों का निस्तारण किया गया। शिविर में बाल विकास ने 110, एनआरएलएम 82, श्रम विभाग 10, उद्योग 12, एलडीएम 64, डेयरी 25, सहकारिता 07, विद्युत 03, रीप परियोजना 63 लाभार्थियों का लाभान्वित किया गया। सेवायोजन विभाग ने 25 छात्रों की करियर काउंसलिंग की गई।

बहुउद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष सुखन्दिर कौर, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, दर्जाधारी राज्य मंत्री मधु भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य पिंकी देवी, मोनिका पाल, परमजीत कौर, पंकज रावत, जिला अध्यक्ष चंद्रभान पाल, जिला मंत्री प्रदीप जेटली, मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी सहित एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह सहित विभागीय अधिकारी, अन्य जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

 

1 of 8
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने मत्स्य पालन तथा बायो फ्लॉक सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण, नैनीडांडा बनेगा पर्यटन और स्वरोजगार का नया हब
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के अधिकारियों को सख्त निर्देश, कार्यालय की चौखट तक सीमित न रहे प्रशासन, गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही करें समाधान
  • दून व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक, मेडिकल कॉलेजों में शत प्रतिशत होगी संकाय सदस्यों की नियुक्ति
  • युवाओं को स्वस्थ एवं संतुलित आहार को प्रेरित करेगा हैकाथॉन – डॉ. धन सिंह रावत
  • मुम्बई महानगर पालिका चुनाव में महायुति को मिलेगी प्रचंड जीत – डॉ. धन सिंह रावत
  • सिटी फॉरेस्ट पार्क को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण–अनुकूल बनाने की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में लिए गए अहम फैसले
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन 
  • सीडीओ वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में एच.पी.वी. वैक्सीन प्रतिरक्षण अभियान के सफल संचालन के लिए जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित, दिए निर्देश
  • टिहरी को ट्रेक डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की पहल, सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने बताए पर्यटन रोडमैप
  • प्रशासन गांव की ओर : न्याय पंचायत बुरासखंडा में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जन समस्याएं, 48 में से 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.