गुरूवार, जनवरी 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

संगम पर अंत्येष्टि को लेकर विवाद, ग्रामीणों में आक्रोश

शेयर करें !
posted on : जनवरी 11, 2026 6:00 अपराह्न

चमोली। जनपद के नन्दप्रयाग संगम पर अंत्येष्टि को लेकर विवाद हो गया है। बीते 9 जनवरी को बैरसकुंड मटई गांव के एक ग्रामीण की अंत्येष्टि के लिए परिजन शव को नन्दप्रयाग संगम स्थित श्मशान घाट ले गए थे। आरोप है कि वहां कुछ लोगों ने स्वयं को नन्दप्रयाग नगर पंचायत का कर्मचारी बताते हुए अंत्येष्टि करने से मना कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि यह श्मशान घाट उनका पुश्तैनी दाह संस्कार स्थल है और वर्षों से यहां अंतिम संस्कार की परंपरा रही है। श्मशान घाट को इस प्रकार रोके जाने से क्षेत्रीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने मौके पर विरोध जताते हुए कहा कि यह घाट नगर पंचायत क्षेत्र में जरूर आता है, लेकिन यह स्थानीय लोगों के अधिकार और परंपरा से जुड़ा हुआ स्थल है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उक्त क्षेत्र में नमामि गंगे परियोजना के तहत कार्य किया गया है और यहां नियमित रूप से दाह संस्कार होते रहे हैं, इसके बावजूद इस प्रकार की रोक-टोक अनुचित है।

मामले को लेकर नगर पंचायत नन्दप्रयाग के अधिशासी अभियंता (ईओ) ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की अनुमति है।

स्वच्छता को लेकर उन्होंने बताया कि आसपास गंदगी की शिकायतें लगातार मिलती रहती हैं, इसी कारण लोगों को निर्धारित स्थान पर दाह संस्कार करने के लिए अवगत कराया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी नगर पंचायत कर्मचारी द्वारा गलत व्यवहार किया गया है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तरर्राष्ट्रीय फेकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने सांझा किए अनुभव
  • जल से विषैले प्लास्टिक प्रदूषकों को तेज़ी से हटाने के लिए आईआईटी रुड़की ने नैनो-सक्षम सफलता की विकसित
  • सेखी बगारने लिए मानक से अधिक शस्त्र रखने वालों पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, 827 शस्त्र धारकों के एक झटके में लाइसेंस निरस्त
  • राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने देहरादून मे सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया शुभारंभ; खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, जीत की दी बधाईयां
  • डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला वनाग्नि सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, दिए निर्देश
  • श्री प्रेमनगर आश्रम ने किया कम्बल एवं वस्त्र वितरण
  • माता अनसूया व चंडिका देवी के माघ स्नान पर कर्णप्रयाग में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • वनाग्नि से फूलों की घाटी व हेमकुंड साहिब को नहीं कोई खतरा – डीएफओ दूबे
  • मुख्यमंत्री धामी ने तीन दिवसीय विंटर टूरिज्म कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ
  • उत्तरकाशी में मकर संक्रांति पर माघ मेले का शुभारंभ, लोक आस्था के महाकुंभ में उमड़ा जनसैलाब
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.