posted on : फ़रवरी 26, 2022 3:49 अपराह्न
कोटद्वार । कांग्रेस के कोटद्वार विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत ने केंद्र सरकार से यूक्रेन में फंसे उत्तराखंडियों को जल्द से जल्द घर वापस लाने की मांग की है। शनिवार को कांग्रेस के कोटद्वार विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत ने उपजिलाधिकारी कोटद्वार के माध्यम से प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन के माध्यम से बताया कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा है । यूक्रेन में पढ़ाई करने गए कई भारतीय छात्र-छात्राएं वहां फंसे हुए हैं । उन्होंने प्रधानमंत्री से निवेदन किया है कि जो भी नागरिक यूक्रेन में फंसे हुए हैं उन्हें जल्दी से जल्दी स्वदेश निशुल्क लाया जाए ।



