posted on : जुलाई 28, 2022 4:55 अपराह्न
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लाक के ग्राम सैंज के ग्राम विकास संगठन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल ने गांव में बन रही सड़क के निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।इस संबध में उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि सैंज मल्ला व तल्ला के लिए दो किमी सड़क स्वीकृत है। लगभग एक किमी सड़क बन भी चुकी है। इस बीच में सैंज तल्ला के लोगों ने सरकारी भूमि पर सड़क बनाने से मना किया जिस पर लोनिवि दुगड्डा के मुख्य अभियंता की ओर से गांव के सभी लोगों से प्रस्ताव लिखकर सभी गांव वालों से हस्ताक्षर करवाने के बाद दोबारा रोड़ निर्माण कार्य आरंभ करवाया गया। लेकिन अभी भी कुछ लोग निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं। इस कारण कार्य बाधित हो रहा है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक को इस संबध में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित करने की मांग की है।


