देहरादून : ओलंपस हाई स्कूल में 74 वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ स्कूल परिसर में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधन निदेशक कुनाल शमशेर मल्ला द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फिराने के साथ हुई जिसके बाद राष्ट्रगान का गायन किया गया। चूंकि छात्र कोरोनावायरस महामारी के कारण समारोहों में भाग लेने में सक्षम नहीं थे, इसलिए युवा ओल्य्म्पियन्स ने स्कूल और सीबीएसई द्वारा आयोजित विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्सव में भाग लिया।

सीबीएसई द्वारा ऑनलाइन प्रतियोगिता के लिए कक्षा 7 वीं की सौम्या जैन को ऑनलाइन पेंटिंग क्लासेस और 9 वीं कक्षा के दिग्विजय पुंडीर को ऑनलाइन निबंध लेखन के लिए चुना गया। स्कूल द्वारा कई ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें फैंसी ड्रेस, कला और क्राफ्ट प्रतियोगिता, चित्र कला, नृत्य और गायन प्रतियोगिता शामिल रहे। सभी प्रतियोगिताएं के लिए थीम स्वतंत्रता दिवस रहा। प्रधानाचार्या अनुराधा मल्ला और प्रबंधन निदेशक कुनाल शमशेर मल्ला ने एक प्रेरक भाषण द्वारा सभी के दिलों में देशभक्ति की भावना उत्पन्न करी। कार्यक्रम का संचालन सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।




Discussion about this post