रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरीश रावत गैरसेंण के नाम पर कर रहे हैं केवल खोखली व बरगलाने वाली राजनीति – बिपिन कैंथोला

शेयर करें !
posted on : अगस्त 10, 2020 7:10 अपराह्न

देहरादून : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को गैरसैंण और पहाड़ प्रेम को लेकर कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत गैरसेंण के नाम पर केवल खोखली व बरगलाने वाली राजनीति कर रहे हैं। इस खेल के वो पुराने खिलाड़ी हैं, उंन्होने कहा कि जब वो मुख्यमंत्री थे तो तब उंन्होने अपना पहाड़ प्रेम कहां छुपा कर रखा था। जनता उनके इस खेल को जानती और पहचानती है।

बिपिन कैंथोला ने हरीश रावत से सवाल करते हुए कहा कि अपने शासनकाल में गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी क्यों घोषित नहीं किया ? इस मुद्दे पर उनकी कांग्रेस पार्टी में कितने गहरे मतभेद थे इसका खुलासा भी वह जनता को बताएं ? उन्होंने कहा कि आज भाजपा ने जब गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा कर दी है, तो हरीश रावत पहाड़ प्रेम का ढोंग करने लगे है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हरीश रावत को यह दिखाना है कि वही राज्य कांग्रेस में सबसे अधिक सक्रिय हैं। जिस तरह से हरीश रावत संगठन से इतर अपने खुद के कार्यक्रम करते हैं, उससे तो यह साफ दिखाई पड़ता है कि उनको उनकी ही पार्टी में कितनी गंभीरता से लिया जा रहा है।

बिपिन कैंथोला ने कहा कि जनता हरीश रावत के सारे प्रपंच जानती है, जिसका जवाब उनको जनता 2017 के चुनाव में अच्छी तरह दे चुकी है। उनको 2-2 विधानसभा सीटों पर चुनाव में मुंह की खानी पड़ी थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हरीश रावत को हमेशा से प्रदेश को अस्थिरता की ओर धकेलने का पुराना अनुभव है। वो इस खेल के माहिर खिलाड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि हरीश रावत के गैरसैंण भ्रमण से भाजपा को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। क्योंकि जनता अच्छी तरह जानती है कि भाजपा ने जो कहा वो करके दिखा दिया है । पहले राज्य बनाया और अब भाजपा की त्रिवेन्द्र रावत सरकार ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा भी कर दी है। बिपिन कैंथैला ने कहा कि जनता सब जानती है।पूर्व सीएम हरीश रावत के हाथकंडों को भी अच्छी तरह से पहचानती भी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में प्रदेश को विकास की जो दिशा दी है। वह आज तक के इतिहास में कभी नहीं हुआ। भाजपा जो वादा जनता से करती है। उसे निभाना भी जानती है।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण
  • ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला, पांडुकेश्वर और रविग्राम में समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर 21 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान
  • देहरादून में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए DM सविन बंसल के सख्त निर्देश, नजर रखेंगे 30 अधिकारी 
  • भराड़ीसैंण में बजट सत्र निपटा, फिजाओं में पसरा सन्नाटा
  • गैस सिलेंडर पाने को महामारी, लाइन में घंटो खड़े रह रहे लोग
  • गैस संकट की अफवाह से फिर दिखीं लंबी कतारें, लोगों को याद आए पुराने दिन
  • चारधाम यात्रा से पूर्व पार्किंग स्थल होंगे सुचारू – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • रसोई गैस संकट को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गटर गैस से चाय-पकोड़े बनाकर जताया विरोध
  • डॉ. पूजा गौड़ को एक और सम्मान, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से ‘प्रगतिशील कृषक सम्मान’ से नवाजा
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कल्जीखाल में बालिका जन्मोत्सव आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.