posted on : फ़रवरी 27, 2022 4:40 अपराह्न
सतपुली । राष्ट्रीय राजमार्ग 534 सतपुली पौड़ी के चौंदकोट गेट के पास एक व्यक्ति का शव मिला l सतपुली से 3 किलोमीटर दूर पौड़ी की ओर ग्राम मलेठी के चौंदकोट गेट के पास तकरीबन सुबह 9 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ दिखाई दिया l जिससे लोगों में दहशत पैदा हो गई l उक्त की सूचना राजस्व विभाग को दी गई l जिस पर राजस्व विभाग के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर अज्ञात शव की शिनाख्त की गई l राजस्व पटवारी वेद प्रकाश पटवाल ने बताया कि शव की सूचना पर वह घटनास्थल पर पहुंचे l शव की शिनाख्त करने पर वह पट्टी कपोलस्यूं तहसील पौड़ी के ग्राम नौगांव के सुनील कुमार उम्र 42 वर्ष पुत्र विक्रम सिंह के रूप में हुई l जिसकी सूचना परिवार जनों को दे दी गई l जिसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी ले जाया गया l



