गुरूवार, अप्रैल 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चारधाम के कपाट खुलने की तिथियां एवं समय हुआ निश्चित 

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 14, 2024 6:47 अपराह्न

उत्तराखंड चारधाम यात्रा : 10 मई अक्षय तृतीया पर पूर्वाह्न को खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट।

उत्तरकाशी/ऋषिकेश /देहरादून: अप्रैल उत्तराखंड चार धाम में प्रतिष्ठित यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि  एवं समय आज यमुना  जयंती के अवसर पर  मां यमुना  के शीतकालीन प्रवास खरशाली ( खुशीमठ) मे यमुनोत्री  मंदिर समिति एवं यमुनोत्री तीर्थपुरोहित समाज की बैठक में पंचाग  गणना पश्चात घोषित हो गई है।पंचाग गणनानुसार श्री यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 10 मई को रोहिणी नक्षत्र में दिन 10 बजकर 29 मिनट पर   खुलेंगे।  श्री बदरीनाथ, केदारनाथ गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि एवं समय पहले घोषित हो चुका है । अब चारों धामों की कपाट खलने की तिथि एवं समय घोषित होने के बाद पर्यटन विभाग जल्द तीर्थयात्रियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।
आज यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि  तय करने के अवसर पर पुजारी मनमोहन उनियाल, पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, पवन उनियाल,संदीप शास्त्री, कृतेश्वर उनियाल, भागेश्वर उनियाल, खिलानंद उनियाल एवं यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारी सदस्य, तीर्थ पुरोहित  मौजूद रहे। यमुना जी की उत्सव डोली प्रस्थान  कार्यक्रम के तहत मां यमुना की उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास  खरशाली गांव ( खुशीमठ) से अक्षय तृतीया 10 मई को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी उसके बाद  विधि-विधान से  पूजा-अर्चना पश्चात  पूर्वाह्न 10 बजकर 29 मिनट पर मां यमुना मंदिर के कपाट श्रद्धालुजनों के दर्शनार्थ खुल जायेंगे।
  मां यमुना जी की उत्सव डोली के साथ यमुना जी  के भाई शनिदेव महाराज  उन्हें विदा करने के यमुनोत्री धाम जायेंगे।
उधर बीकेटीसी  मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस यात्रा वर्ष  श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को सुबह  6 बजे, श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई प्रात: 7 बजे तथा श्री गंगोत्री धाम के कपाट 10 मई अक्षय तृतीया को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर खुलेंगे।द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वरजी के कपाट20मई तथा तृतीय केदार तुंगनाथ जी के कपाट 10 मई तथा पंच बदरी में प्रसिद्ध भविष्य बदरी के कपाट 12 मई को खुल रहे है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : प्राथमिक विद्यालय पाली लंगूर में मिले ऐतिहासिक शिलालेख, जांच के लिए पुरातत्व विभाग की टीम सक्रिय
  • गुलदार का हमला : जंगल में लकड़ी लेने गए बुजुर्ग की मौत, इलाके में दहशत
  • केदारनाथ धाम में 20 घंटों से बर्फबारी, यात्रा तैयारियों पर असर, प्रशासन अलर्ट
  • PM मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियां तेज, CM धामी ने ली उच्चस्तरीय बैठक
  • कोटद्वार : धार्मिक आस्था के नाम पर धन उगाई करने वाले 2 संदिग्ध बाबाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • नरेंद्रनगर राजदरबार में महारानी और सुहागिनों ने पिरोया तिल का तेल
  • वन्यजीव का आतंक, महिला पर गुलदार का हमला
  • ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन : रुद्रप्रयाग में सुरंग के अंदर मिट्टी धंसी, पानी के साथ आया मलबा, मची अफरा तफरी
  • उत्तराखण्ड में बदला मौसम का मिजाज, 11 अप्रैल तक बारिश के आसार
  • बैंक नौकरी का मौका : Indian Bank में स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती शुरू, 28 अप्रैल तक करें आवेदन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.