गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ज्योर्तिमठ में फिर गहराया भू-धंसाव का खतरा

शेयर करें !
posted on : जनवरी 7, 2026 12:11 पूर्वाह्न

ज्योतिर्मठ। सीमांत नगर ज्योतिर्मठ में मानसून की बारिश के साथ ही भू-धंसाव की पुरानी समस्या एक बार फिर गंभीर होती नजर आ रही है। नगर के गांधीनगर वार्ड से लेकर जीरोबैंड क्षेत्र तक सड़कों पर नई और चौड़ी दरारें उभरने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जीरोबैंड के पास कई स्थानों पर गहरी दरारें देखी गई हैं, जिससे यातायात की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं गांधीनगर वार्ड में महाविद्यालय जाने वाले मार्ग पर भी सड़क में दरारें पड़ने से छात्रों और आम नागरिकों की आवाजाही जोखिमभरी हो गई है।

नृसिंह मंदिर वार्ड के सभासद दीपक शाह ने स्थिति पर चिंता जताते हुए बताया कि हालिया बारिश के बाद दरारों का आकार तेजी से बढ़ा है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि क्षेत्र में बिछाई गई सीवर लाइन या ड्रेनेज सिस्टम में लीकेज के कारण पानी का रिसाव जमीन के भीतर दिशा बदल रहा है, जिससे भू-धंसाव की प्रक्रिया दोबारा सक्रिय हो सकती है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते दरारों की मरम्मत और जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो हालात पहले जैसे भयावह हो सकते हैं। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र ठोस कार्रवाई की मांग की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि जल्द ही संबंधित विभागों के विशेषज्ञों और अधिकारियों की टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के बाद दरारों के वास्तविक कारणों की पहचान कर आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाए जाएंगे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
  • MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मंजूरी, लैण्ड पूलिंग, पर्यटन और व्यावसायिक परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
  • ऑरेंज अलर्ट के चलते देहरादून, चमोली और बागेश्वर में कल बंद रहेंगे स्कूल
  • BJP का मिशन-2027 शुरू : बूथ जीतो अभियान, विकास यात्रा और PM की जनसभाओं की तैयारी
  • मूसलाधार बारिश से तबाही, केदारनाथ हाईवे पर गदेरे का सैलाब, कई वाहन मलबे में दबे
  • राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी के राष्ट्रीय सेमिनार की आधिकारिक विवरणिका का विमोचन
  • उत्तराखंड : नाले के किनारे मिला जीवित नवजात, मुंह में थी रबड़, पुलिस जांच में जुटी
  • नरेन्द्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे अरुणाचल के रंगकर्मी ताई तुगुंग
  • आधी रात एक्शन मोड में दिखे SSP अजय गणपति, औचक निरीक्षण में कई पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद, इनको किया सस्पेंड 
  • MDDA बोर्ड की 114वीं बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी नई रफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.