posted on : दिसम्बर 20, 2021 5:11 अपराह्न
सतपुली । नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत राजकीय महाविद्यालय सतपुली में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ संजीव कुमार की अध्यक्षता में तथा नमामि गंगे संयोजक डॉ दीप्ति के निर्देशन में छात्र छात्राओं के द्वारा एक और गोस्वामी कृतज्ञता में प्रतिभाग किया गया ।प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में डॉक्टर इन आशा एवं डॉक्टर ऐश्वर्या राणा रहे । एकल नृत्य में अनुष्का बिष्ट बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं सृष्टि बीएससी द्वितीय वर्ष को द्वितीय तथा लवली बीएससी प्रथम एवं अमीषा बीएससी द्वितीय को सांत्वना पुरस्कार हेतु चयनित किया गया । वही सामूहिक निर्णय में शिवानी, तनुजा, निकिता एवं सृष्टि के ग्रुप को प्रथम स्थान तथा सोनिया एवं शिवानी ग्रुप को द्वितीय स्थान एवं सोनाली पंचवा, साक्षी, शिवानी, एवं सोनिया को सांत्वना पुरस्कार हेतु नामित किया गया । इस दौरान उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के समस्त प्रधानाध्यापकों एवं कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति और सहयोग प्रदान किया ।



