शनिवार, नवम्बर 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

संवारे जाएंगे उत्तराखण्ड के क्षतिग्रस्त स्कूल, 30 करोड़ रूपये जारी

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 14, 2026 11:28 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखण्ड में प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त विद्यालयों की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 30 करोड़ रुपये जारी किए हैं। राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत इस बजट में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के लिए 15-15 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। सरकार ने निर्माण कार्यों को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

 

सभी जिलों को बजट खर्च करने के निर्देश

शिक्षा महानिदेशालय ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों (सीईओ) को आवंटित धनराशि का जल्द से जल्द उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा आकांक्षा कोंडे ने इस संबंध में अधिकारियों को पत्र जारी किया है। पत्र में निर्धारित समयसीमा के भीतर काम पूरा करने के साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और विद्यालय भवनों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

इस बजट से आपदा में क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों, चारदीवारी, खेल मैदान, शौचालय और अन्य शैक्षणिक परिसंपत्तियों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कराया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रभावित विद्यालयों को जल्द सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित करने योग्य बनाना है।

 

प्राथमिक विद्यालयों के लिए जिलावार बजट आवंटन

प्राथमिक विद्यालयों की मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत, उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जिलों को सवा-सवा करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

वहीं, हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर जिलों को एक-एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि दी गई है। माध्यमिक विद्यालयों के लिए भी इन्हीं जिलों में समान धनराशि आवंटित की गई है।

 

मार्च 2027 तक पूरा करना होगा निर्माण कार्य

शिक्षा महानिदेशालय ने सभी सीईओ को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर निर्माण एवं मरम्मत कार्य पूरे कराएं। इसके साथ ही खर्च की गई धनराशि का उपयोगिता प्रमाणपत्र मार्च 2027 तक महानिदेशालय को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

 

शिक्षा मंत्री ने क्या कहा?

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से क्षतिग्रस्त विद्यालयों का शीघ्र पुनर्निर्माण कर उन्हें सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के लिए जिलावार कुल 30 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

मंत्री के अनुसार, अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रभावित विद्यालयों को जल्द से जल्द पूर्ववत स्थिति में लाया जा सके।

सरकार की इस पहल से आपदा प्रभावित विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण तैयार करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • भूमि बचाओ अभियान पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस से पूछे 20 सवाल
  • विदेश की धरती पर डॉ. पूजा गौड़ को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, ‘चेंज मेकर अवॉर्ड-2026’ से नवाजी गईं
  • ​आपदा मुक्त पर्यटन की ओर कदम, श्रीदेव सुमन विवि में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
  • भालू-गुलदार के आतंक के खिलाफ पोखरी में सड़कों पर उतरे ग्रामीण
  • नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के बफर जोन में अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
  • प्रवक्ता एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन रामलाल आर्य के निधन पर कांग्रेसजनों ने जताया शोक
  • नंदा राजजात के प्रमुख पड़ाव वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक पार्किंग, 84 वाहनों की होगी क्षमता – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, सिल्ली-अगस्त्यमुनि-विजयनगर में 5 नमूने भरे, एक्सपायरी जीरा-पापड़ मौके पर नष्ट
  • कोटद्वार : रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा
  • केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, संकरी घाटी बनी रेस्क्यू अभियान में चुनौती
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.