रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : नमामि गंगे के तहत हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 22, 2021 2:04 अपराह्न

गोपेश्वर/जोशीमठ/कर्णप्रयाग : नमामि गंगे अभियान के तहत मंगलवार को चमोली जिले के गोपेश्वर महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा कर्णप्रयाग महाविद्यालय में गंगा रन आयोजित किया गया तो जोशीमठ महाविद्यालय में नुक्कड नाटक और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। महाविद्यालय गोपेश्वर में नमामि गंगे अभियान के तहत एकल गीत, सामूहिक नृत्य, झुमेला, छाछरी नृत्य आयोजित किये गये। जिसमें एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम प्रांजली शाह प्रथम, प्रियंका द्वितीय व सोनी तीसरे स्थान पर रही। समूह गीत प्रतियोगिता में पवन भागीरथ ग्रुप प्रथम, नंदाकिनी ग्रुप द्वितीय व  अर्चना ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। झूमिलो छाछरी प्रतियोगिता में प्रथम प्रियंका, दीपिका द्वितीय  लक्ष्मण तृतीय रहे।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता ने कहा कि छात्र-छात्राओं को गंगा के साथ-साथ अपने गांव, गली और मोहल्ला के पानी के स्रोतों स्वच्छ रखना होगा। उन्होंने कहा आज देश और दुनिया के सामने भारत की नदियां जो प्रदूषित हो गई थी वह धीरे-धीरे प्रदूषण मुक्त हो रही है और आम जन में गंगा की प्रति जागरूकता फैल रही है। कार्यक्रम में नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. भालचंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान में जो नदियों का उत्सव कार्यक्रम भारत सरकार की जल शक्ति मंत्रालय की ओर से चलाया जा रहा है वह सराहनीय कदम है। इससे आमजन को नुक्कड़ नाटकों एकल गीतों और समूह नृत्यों के माध्यम से रीति रिवाज और त्योहारों पर गाए जाने वाली स्थानीय गीतों  के माध्यम से जन जागरूकता फैलाने का काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में डॉ. विनीता नेगी, डॉ. वंदना लोहानी डॉ. पीएल शाह, डॉ. बीपी देवली, डॉ. भावना मेहरा डॉ. संध्या ने संबोधित किया।

वहीं दूसरी ओर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में नदियो का उत्सव कार्यक्रम के तहत गंगा रन का आयोजन किया गया। जिसमे महाविद्यालय के अधिकांश छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। गंगा रन कार्यक्रम मे महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एमएस कण्डारी, डा. आरसी भट्ट, डॉ. वीआर अंन्थवाल, डॉ. एचएस रतूडी, डॉ. कीर्तिराम डंगवाल, डॉ. जितेन्द्र चैहान मौजूद थे। इधर, महाविद्यालय जोशीमठ में नमामि गंगे के तत्वावधान में नदी उत्सव साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के छात्रों ने स्वच्छता अभियान चलाया। जिसके बाद महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। नुक्कड़ नाटक में गंगा ग्रुप ने प्रथम, यमुना ग्रुप ने  द्वितीय और भागीरथी ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गंगा स्वच्छता पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अनन्या जैन ने प्रथम स्थान, संदीप ने द्वितीय स्थान और शिवम पंवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बीएन खाली, नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. जीके सेमवाल, अरुण कुमार, राजेंद्र राणा, धीरेंद्र सिंह, किशोरी लाल, नवीन पंत, रणजीत सिंह, शिवप्रसाद सकलानी, करीना डिमरी आदि मौजूद थे।

<

p style=”text-align: justify;”> 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.