शुक्रवार, अगस्त 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गोसदनों को पंचगव्य उत्पादों के निर्माण के लिए किया जाए प्रोत्साहित – अध्यक्ष उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग डॉ. पंडित राजेन्द्र अंथवाल

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 20, 2024 10:28 अपराह्न
देहरादून : ऋषिपर्णा सभागार, कलक्ट्रेट देहरादून में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में अध्यक्ष उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग डॉ. पंडित राजेन्द्र अंथवाल, के मुख्य आतिथ्य में एवं मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, देहरादून की उपस्थिति में पशु क्रूरता निवारण समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें शीतकाल में निराश्रित/धुमन्तु पशुओं को शीत से बचाने के उपायों पर चर्चा किये जाने के साथ ही निराश्रित / बेसहारा गोवंशों हेतु नये शरणालयों की स्थापना किये जाने के सम्बन्ध में नगर निगम, नगर पालिकाओं एवं जिला पंचायत को प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।
अध्यक्ष उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग डॉ. पंडित राजेन्द्र अंथवाल द्वारा नगर निकायों को अवगत कराया गया कि सड़‌कों पर विचरण कर रहे गौवंश के आये दिन गहनों की चपेट में आने से बहुत से गोवंश गम्भीर रूप से घायल हो जाते है तथा कुछ गोवंशी की दुर्घटनाओं में मृत्यु तक हो जाती है। इन गोवंश को रात्रि के समय सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु उनके गले में रेडियम बैल्ट का उपयोग करके उनकी रक्षा की जा सकती है। प्रायः गोसदनों में पंचगव्य उत्पादों का निर्माण नहीं किया जा रहा है। अतः मान्यता प्राप्त गोसदनों को पंचगव्य उत्पादों के निर्माण हेतु प्रोत्साहित किया जाय जिससे कि गोसदनों के संचालन हेतु आर्थिक सहायता के रूप में लाभार्जन हो सकें। समस्त नगर निगम/नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत/जिला पंचायत को निर्देशित किया गया कि वे अपन अपने क्षेत्रान्तर्गत सभी गोवंश का पंजीकरण / ईयर टैगिंग क्षेत्र के राजकीय पशु चिकित्सालय पर कार्यरत पशुचिकित्साधिकारी के माध्यम से आवश्यक रूप से करें। गोवंश के परिवहन नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कर ओवरलोडिंग को रोका जाय। पुलिस प्रशासन एवं सम्बन्धित नगर निकायों द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर सड़को पर विचरण कर रहें गोवंश पर लगे टैग से गोवंश के स्वामी की पहचान (पशुपालन विभाग के सहयोग से) सुनिश्चित कर रूपये 2000.00 का अर्थदण्ड वसूलने तथा उस गोवंश को उसके स्वामी को सौंपने की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त नगर निकायों के अन्तर्गत संचालित सभी पेट शॉप एवं डॉग ब्रीडिंग सेन्टरों का पंजीकरण आवश्यक रूप से किये जाने तथा अवैध रूप से चल रहे पेट शॉप / सेन्टरों की जाँच कर कार्यवाही करने हेतु नगर निगम एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया एवं पंतगो में प्रयोग किये जाने वाले बायनीज मांडो के प्रयोग को रोकने के लिए पुलिस विभाग को दुकानों में छापे मारने की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। जनपद में संचालित समस्त गोसदनों में शरणागत गोवंश को उनके निर्धारित न्यूनतम क्वर्ड एरिया (प्रति गोवंश 40 वर्गफुट) के अनुसार ही आश्रय प्रदान किया जाना चाहिए। अधिकांश गोसदनों में निर्धारित क्षमता से अधिक पशु होने की स्थिति में अतिरिक्त नर गोवंश को उत्तराखण्ड सरकार द्वारा चलायी जा रही ग्राम्य गोसेवक योजना अन्तर्गत ग्राम्य गोसेवको को स्थानान्तरित किया जा सकता है, जिससे गोसदन में निर्धारित क्षमता से अधिक गोवंश को कम किया जा सकता है।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि इस कार्य में खण्ड विकास अधिकारी को भी ग्राम्य गोसेवक योजना के संचालन में सम्मलित कर ग्रामों में बेरोजगार एवं इच्छुक व्यक्ति का चयन कर रोजगार प्रदान कर लाभान्वित किया जा सकता है। बैठक में प्रतिभाग करने वाले अधिकारियों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के प्रतिनिधि के रूप में  रीना राठौर, सर्किल ऑफिसर, डॉ. पूजा पाण्डेय, डॉ. सुनिल कुमार गुप्ता, डॉ. मजीत सिंह, काजल चौहान, पशुपालन विभाग, मनीष सिंह, रमेश सिंह, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग, गणेश भट्ट, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, डॉ. रविन्द्र बड़ोनी,  रमेश सिंह रावत, सचिन सिंह रावत, उत्तम सिंह नेगी.  आभाष सिंह, बी०पी० भट्ट, नगर निगम/नगर निकाय जनपद देहरादून,  नरेन्द्र कुमार कनटेनमेन्ट बोर्ड गढ़ी केन्ट, अनिल सिंह रावत, वन विभाग,  पूजा बहुखण्डी गैर सरकारी उपाध्यक्ष, एसपीसीए, रूबीना नितिन अय्यर, कुनाल ग्रोवर, अमित कुमार गैर सरकारी सदस्य एसपीसीए,  सविता देवी, प्रवीन शर्मा, जयवीर सिंह चौहान, अश्वनी पाण्डेय, विशान्त चौहान, आशु अरोड़ा,  रिमझिम कामबोज, मुकुल कुमार गोशाला संचालको द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

1 of 2
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गोस्वामी तुलसीदास के विचारों से मजबूत होगा सामाजिक सद्भाव, सनातन समाज एकजुट होकर आगे बढ़े – आचार्य सुभाष जोशी
  • सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, सिटी फॉरेस्ट के बाद मियांवाला में एक और पर्यावरणीय तोहफा, IAS बंशीधर तिवारी ने किया जल-सृष्टि पार्क का निरीक्षण, 8.63 करोड़ से संवरी जौहड़ की भूमि
  • नौकरी लगाने के नाम पर 18 लाख की ठगी, फरार आरोपी को कोटद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, सिटी फॉरेस्ट के बाद मियांवाला में एक और पर्यावरणीय तोहफा
  • महाराज ने तिलवाड़ा-मायली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग को दो लेन में विकसित करने को कहा
  • धामी सरकार में गरीबों के घर का सपना हो रहा साकार, उत्तराखंड में 18 परियोजनाओं के तहत बन रहे 15,496 आवास
  • उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को किया संबोधित
  • उत्तराखंड : धामी सरकार में अपने आशियाने का सपना हो रहा साकार, दिसंबर तक 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत
  • जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण, मुख्यमंत्री धामी ने कहा – चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
  • नैनीडांडा महाविद्यालय में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के तहत आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.