posted on : जुलाई 30, 2020 4:40 अपराह्न
कोटद्वार । पौडी जनपद की यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। स्वास्थ्य विभाग युवक के संपर्क में आये लोगों को चिन्हित करने में जुटा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार बीती 23 जुलाई को देहरादून से 34 वर्षीय एक युवक यमकेश्वर विधानसभा के एक गांव में आया था। प्रशासन ने युवक को होम क्वारंटीन कर दिया था। 26 जुलाई को युवक का रैंडल सैंपल लिया गया। गुरूवार को युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक को परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में बनाये गये आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।




Discussion about this post