शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चारधाम मे पुनर्निर्माण कार्यों को अदालती पेंच मे फंसाने की कांग्रेसी मंशा सनातन विरोधी – चौहान

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 17, 2024 9:50 अपराह्न
  • डेमोग्राफी चेंज के खिलाफ एक्शन पर कांग्रेस को दिक्कत क्यों। 

  • अवैध मस्जिद निर्माण से दिक्कत नहीं, केदारनाथ पुनर्निर्माण से क्यों। 

देहरादून : भाजपा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों पर रोक के लिए अदालत जाने संबंधी बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि यह कांग्रेस का असली सनातन विरोधी चेहरा है। कांग्रेस चारधाम क्षेत्र मे चल रहे निर्माण कार्यों को अदालती फेर मे उलझाना चाहती है और इसका माकूल जवाब दिया जायेगा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को अवैध मस्जिदों के निर्माण से दिक्कत नही,लेकिन श्री केदार धाम को अधिक भव्यता और दिव्यता देने वाले पुनर्निर्माण कार्यों पर आपत्ति है यह दुखद है। उन्होंने कहा कि एक असफल यात्रा के बाद वह अपनी भड़ास केदारनाथ मे चल रहे कार्यों पर निकाल रहे है यह केदार नाथ क्षेत्र और देव भूमि की सनातनी जनता का अपमान है।

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के श्री केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण कार्यों पर न्यायालय से रोक लगवाने वाले बयान की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि कांग्रेस निराश और हताश है और इसी कारण तीर्थ धामों मे चल रहे विकास कार्यों को रोकने की मंशा रखती है। देव भूमि के तीर्थ अपने भव्य स्वरूप मे आ रहे है तो कांग्रेस को दिक्कत है और कांग्रेस अध्यक्ष के बयान से उनकी मंशा साफ हो गयी है। उन्होंने कहा कि चार धामों मे यात्रियों का उमड़ता सैलाव और स्थानीय बेरोजगारो को मिल रहे रोजगार को भी वह पचा नही पा रही है।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस सनातन को लेकर दोहरी राजनीति करती रही है। पड़ोसी राज्य हिमाचल में सुक्खू सरकार को ला अवैध मस्जिदों के निर्माण से कोई आपत्ति नहीं है। जनता के आंदोलन के बाद भी वहां की सरकार मस्जिदों को बचाने के लिए खड़ी हुई है। जबकि उत्तराखंड मे कांग्रेस के नेता उत्तराखंड में बाबा के धाम में किए जा रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों को रुकवाने का वादा कर रहे हैं। उन्हें पुनर्निर्माण कार्यों में मात्र कमी नजर नहीं आती है बल्कि वे अदालत के माध्यम से इस पर पूरी तरह रोक रखवाने की मंशा रखते हैं ।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस राज्य की संस्कृति और स्वरूप मे बदलाव के खिलाफ धामी सरकार की कोशिशों पर भी सवाल उठा रही है जबकि वह इसमें सरकार के प्रयास को सराह सकती थी। उन्होंने कहा कि राज्य मे डेमोग्राफी चेंज पर धामी सरकार की कार्यवाही पर भी तुष्टिकरण की खातिर एक पक्षीय बात कर रही है।

धामी सरकार सघन सत्यापन अभियान चला रही है और राज्य के पारंपरिक स्वरूप मे बदलाव को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, केदारघाटी समेत समस्त देवभूमिवासियों के सहयोग से कांग्रेस के सनातन विरोधी षडयंत्रों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी और अधिक ताकत से उसे जवाब दिया जायेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम मयूर दीक्षित ने एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर की समीक्षा बैठक, सभी गैस एजेंसियों पर नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश
  • कुंभ के लिये मेला क्षेत्र के साथ ही नजदीकी रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का होगा सुदृढ़ीकरण, अपर मेलाधिकारी ने मोतीचूर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर प्रस्तावित व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – डीएम मयूर दीक्षित
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर जिलेभर में अवैध सिलेंडर पर बड़ी कार्रवाई, 203 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; अनियमितता पर अर्थदंड और एफआईआर
  • सहकारी देयों की वसूली धीमी होने पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, 50 प्रतिशत से कम वसूली पर सचिवों का वेतन रोकने के निर्देश
  • किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़, सरकार के प्रयास लाए रंग, घेर-बाड़ योजना में फिर से शुरू हुई केंद्र की मदद
  • खुशखबरी : अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर, सदन में की गई घोषणा, सरकार की योजना से 92 युवाओं को विदेशों में मिली है नौकरी
  • उत्तराखण्ड के वित्तीय प्रबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना : सीएम पुष्कर सिंह धामी
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
  • रसोई गैस की किल्लत के बीच बचत की अपील, छोटे प्रयासों से बड़ी राहत संभव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.