कोटद्वार । जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं के द्वारा बुधवार को गढ़वाल टॉकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी 26 दिसम्बर को प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार, महगांई, बेरोजगारी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर एक दिवसीय धरना दिये जाने एवं प्रदेश सरकार का पुतला फूंके जाने का निर्णय लिया गया ।
बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. चन्द्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि जीरो टॉलरेंश की भाजपा सरकार की शह पर श्रम विभाग में 430 करोड़ का घोटाला हुआ है। जिससे लाखों श्रमिकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा चरम पर पहुंच रही महगाई पर केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। विधानसभा कोटद्वार में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी के अथक प्रयास से स्वीकृत मेडिकल कालेज, कण्वाश्रम का समग्र विकास, लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग, केन्द्रीय विद्यालय, ट्रेंचिग ग्राउंड, मोटर नगर स्थित आधुनिक बस अड्डा सहित विभिन्न विकास कार्यो को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। कहा कि इन तमाम मुद्दो को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भी प्रेषित किया जायेगा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला महानगर अध्यक्ष शकुंतला चौहान, हेमचंद्र पंवार, बलवीर सिंह रावत, कृष्णा बहुगुणा, चन्द्रमोहन सिंह रावत, जितेन्द्र भाटिया, विनीता भारती, पूजा त्यागी, प्रीति सिंह, बृजपाल सिंह, कृपाल सिंह, हरेन्द्र पुंडीर, प्रदीप नेगी, पुष्कर सिंह, विनोद नेगी, भारत सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह गुंसाई, हयात सिंह मेहरा मौजूद थे।





Discussion about this post