मंगलवार, नवम्बर 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा

शेयर करें !
posted on : जनवरी 7, 2026 12:30 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के खुलासे को लेकर कांग्रेस ने नंदप्रयाग, चमोली तथा गोपेश्वर में न्याय यात्रा निकाली। कांग्रेस ने कहा कि पहाड़ की बेटी के चीर हरण पर अब नया महाभारत होगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस की न्याय यात्रा नंदप्र्रयाग, चमोली तथा गोपेश्वर में निकली। जिला मुख्यालय गोपेश्वर पीजी कालेज गेट से शुरू हुई न्याय यात्रा पुलिस लाइन, बस स्टेशन, गोपीनाथ मंदिर होते हुए बस स्टेशन पर सभा में तब्दील हुई। इस दौरान कांग्रेसी जोरदार नारेबाजी और जुलूस प्रदर्शन के साथ अंकिता हत्याकांड की वीआईपी के खुलासे की मांग करते रहे। कांग्रेसियों ने साफ तौर पर कहा कि अब न्याय यात्रा वीआईपी खुलासे पर ही थमेगी।

बस स्टेशन पर आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए गोदियाल ने कहा कि पहाड़ की बेटी अंकिता के हत्यारों को कानूनी दायरे में लाने के लिए ही न्याय यात्रा चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार मामले की सीबीआई जांच कराने से कतरा रही है। पूरा उत्तराखंड का जनमानस इस मामले को लेकर सड़कों पर उतरा है। इसके बाद भी सरकार अपने चहते वीआईपी को बचाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि पहाड़ की बेटी के चिर हरण पर अब नया महाभारत होगा। उनका कहना था कि सरकार में हिम्मत है तो वह इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट अथवा हाईकोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में सीबीआई जांच करवाए। कहा कि कांग्रेस सरकार के कदमों का इंतजार कर रही है। कहा ि कइस मामले को लेकर कांग्रेस कोई सियासत नहीं कर रही है। एक राजनीतिक दल के नाते कांग्रेस पहाड़ की बेटी को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर कूद पड़ी है। उन्होंने कहा कि ंकांग्रेस इस मामले में चुप नहीं बैठेगी और सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाते रहेगी।

बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि अंकिता हत्याकांड पहाड़़ की अस्मिता का सवाल बन गया है। यदि इस मामले को दफन कर दिया गया तो भविष्य में यहां की बेटियां सुरक्षित नहीं रह पाएंगी। उन्होंने उत्तराखंड के लोगों से इस सवाल पर इसी तरह एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। थराली के पूर्व विधायक डा. जीत राम ने कहा कि इस मसले को जातपात में नहीं उलझाया जाना चाहिए। यह सवाल एक बेटी की हत्या से जुड़ा हुआ है। इसलिए कांग्रेस मामले के खुलासे तक चैन से नहीं बैठेगी। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने भी सरकार पर तीखा हमला किया और कहा कि यह मसला अब सरकार के गले की हड्डी बन गया है। अब सरकार को सीबीआई जांच का निर्णय लेना ही पड़ेगा।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, हरिकृष्ण भट्ट, मुकुल बिष्ट, संदीप झिक्वाण, सूर्यप्रकाश पुरोहित, महेंद्र नेगी, प्रकाश रावत, नगराध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, उषा रावत,, गौरव फरस्वाण, शैलेंद्र सिंह नेगी, रितेश बगवाड़ी, विपिन फरस्वाण, नरेंद्र पंवार, गुलाब सिंह बिष्ट, धीरेंद्र गडोरिया, लीला रावत, विजया कंडारी, जय प्रकाश पंवार, प्रमोद बिष्ट, जोशीमठ की पालिकाध्यक्ष देवेंश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, धीरेंद्र राणा, ईश्वर नेगी, रवेंद्र नेगी, दीवान सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • 5100 दीपों से जगमगाया धर्मपुर, प्रभात फेरी और हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
  • भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का कड़ा प्रहार, बड़े अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक पर कार्रवाई
  • दत्तात्रेय मेले में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, नौ कुंतल गेंदे के फूलों से सजेगा मां अनसूया मंदिर
  • समान वेतन व 365 दिन रोजगार की मांग पर पीआरडी जवानों की हड़ताल शुरू
  • बदरीनाथ से चरस की खेप लेकर हापुड़ जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
  • सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर को दी कई सौगातें
  • आउटसोर्स कर्मचारियों के समर्थन में उतरे हरक सिंह रावत, बोले- भाजपा सरकार कर रही सौतेला व्यवहार
  • अभिनेता सचिन पिळगांवकर को मिली मानद डी.लिट. की उपाधि, अब कहलाएंगे ‘डॉ. सचिन’
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम पर जागरूकता सत्र आयोजित, प्राध्यापकों की बनी इंस्ट्रक्टर आईडी
  • बैकुंठ चतुर्दशी पर कमलेश्वर महादेव मंदिर में होगा खड़ दीपक अनुष्ठान, संतान की कामना में रातभर तप करेंगे 200 दंपति, दो विदेशी दंपति भी शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.