posted on : जुलाई 5, 2024 7:02 अपराह्न
कोटद्वार । शुक्रवार को महानगर कार्यालय में महानगर कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत की अध्यक्षता में कांग्रेस जनों की बैठक की गई ,जिसमें कोटद्वार क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं पर चर्चा की गई, जैसा की मालन पुल का निर्माण शीघ्र किया जाएं, बरसात को लेकर नहरो की सफाई की जाएं, जल प्रभाव के कारण कहीं परिवार प्रभावित हो रहे हैं उनका तुरंत निराकरण किया जाएं । बैठक में जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस विजय रावत, महानगर सेवादल अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, जिला अध्यक्ष पूर्व सैनिक विभाग कांग्रेस धीरेंद्र बिष्ट, देवेंद्र सिंह नेगी, राकेश शर्मा, गणेश नेगी, सूरमान सिंह नेगी, पंकज चौधरी, सुरेंद्र सिंह नेगी, सुदर्शन रावत, मानशेर सिंह सैनी, अर्जुन सिंह पुंडीर, चंद्र मोहन सिंह, शूरवीर सिंह खेतवाल, सुनील दत्त सेमवाल, राजीव कपूर, सतेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह असवाल आदि शामिल थे।




