गुरूवार, सितम्बर 18, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th सितम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने पिंडर घाटी में किया रोड शो, मांगा जनता से आशीर्वाद

शेयर करें !
posted on : मार्च 20, 2024 2:49 पूर्वाह्न

थराली/देवाल (चमोली)। पौड़ी लोकसभा का टिकट मिलने के बाद सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल पहली बार पिंडर घाटी के थराली और देवाल क्षेत्र पहुंचे। जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल नगाड़ों तथा फूलमालों से स्वागत किया, इस दौरान उन्होंने देवाल और थराली में रोड शो किया और लोगों से वोट मांगे और जीत का आशीर्वाद लिया।

कांग्रेस प्रत्याशी ने थराली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है, जनता बेरोजगारी, महंगाई से परेशान हो चुकी है। भाजपा को इसका जवाब लोकसभा के चुनाव में जनता देगी। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। गोदियाल ने भाजपा पर कांग्रेस के नेताओं को डराने, धमकाने और धन बल से खरीद कर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा भाजपा अपने एक मंत्री को बचाने के लिए अंकिता भंडारी हत्याकांड का खुलासा नहीं कर रही है। जहां भाजपा महिला सम्मान की बड़ी-बड़ी बाते करती हैं, वहीं आज देवभूमि में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, नरेंद्र सिंह, सुशील रावत, विजेंद्र रावत, प्रीतम सिंह रावत, कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद रावत, मनोज चंदोला आदि मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी ने देवाल में टैक्सी स्टैंड से सभा स्थल तक रोड शो कर जनता से आशीर्वाद लिया। उन्होंने देवाल में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा को जूमलेबाज पार्टी बताते हुए कहा कांग्रेस के 70 वर्षों में जो विकास हुआ वही विकास पिछले दस सालों से दिख रहा है। उन्होंने कहा 2014 के चुनाव में भाजपा ने अच्छे दिन का तथा 2019 में दो करोड युवाओं को रोजगार देने का वादा किया अब 2024 में रामराज्य आऐगा कह कर गुमराह कर रही है। मंहगाई बेरोजगारी, चरम पर है। उन्होंने जनता से भाजपा को सबक सीखने की अपील भी की। इस मौके पर कई लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, डीडी कुनियाल, राजेंद्र दानू, ब्लाक अध्यक्ष कमल गडिया, महामंत्री खिलाप दानू, उर्मिला बिष्ट, जिपंस आशा धपोला, संगीता, महावीर बिष्ट, हीरा रूपकुडी, महेश त्रिकोटी आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नंदानगर आपदा : सड़क मार्ग बाधित होने से बढ़ी चुनौती, डीएम-एसपी ने पैदल चलकर संभाला रेस्क्यू ऑपरेशन का मोर्चा
  • थराली के आपदा प्रभावितों को कांग्रेस ने बांटी राहत सामग्री
  • लापता लोगों को सुरक्षित निकालना बनी चुनौती
  • ग्लोबल आइकॉन अवार्ड से सम्मानित होगी प्रसिद्ध जागर गायिका पम्मी नवल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम बंसल ग्राउंड जीरो पर तत्पर
  • सीएम धामी ने अतिवृष्टि प्रभावित मसूरी रोड और किमाड़ी क्षेत्रों का किया निरीक्षण
  • तबाही का मंजर : नंदानगर में अतिवृष्टि से भारी नुकसान, दस जिंदगियां लापता
  • उत्तराखंड : सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ शहर में भारी आक्रोश, हल्द्वानी में किया प्रदर्शन
  • नन्ही परी केस : सीएम धामी ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश
  • अतिवृष्टि पर सीएम धामी का स्थलीय निरीक्षण, प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.