शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल, विधायक लखपत बुटोला के साथ अन्य नेताओं ने नपा प्रत्याशी प्रमोद बिष्ट को मांगा मतदाताओं का आशीर्वाद

शेयर करें !
posted on : जनवरी 20, 2025 11:26 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। निकाय चुनाव में चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर की नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष और पार्षद पद के कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदाताओं से मतदान करने के लिए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक लखपत बुटोला, पूर्व काबिना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथाणी, केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने एक चुनावी जनसभा की। जिसमें उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद देने की अपील की।

चमोली जिला मुख्यालय के बस स्टेशन गोपेश्वर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जिस तरह से सरकार चलाने के लिए सत्ता पक्ष होता है उसी तरह सत्ता को जनसमस्याओं के समाधान के लिए मजबूर करने के लिए विपक्ष का मजबूत होना भी अतिआवश्यक है। यदि विपक्ष मजबूत नहीं होगा तो सत्ताधारी मनमानी पर उतर आते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया निकाय चुनाव में जहां भी जा रहे वहां ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की बात कर रहे है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई सीएम से पूछे की इससे पहले भी तमाम नगर निकायों में भाजपा के ही अध्यक्ष थे उन नगर निकायों का कितना विकास हुआ है। गोपेश्वर नगर पालिका के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के विजय होने के बाद शपथ ग्रहण समारोह में सीएम मौजूद थे और तमाम घोषणाऐं की थी उन घोषणाओं का क्या हुआ। लेकिन फिर से जनता को गुमराह करने के लिए बड़ी-बड़ी बातें कर रहे है। उन्होंने कहा कि पालिकाऐं जनता के टैक्स से चलती है। इसलिए उसको चलाने के लिए सत्ता पक्ष का होना जरूरी नहीं है उसको चलाने के लिए विजन जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस सरकार के पास विजन नहीं है सिर्फ जुमले बाजी कर जनता को बरगलाना इस सरकार का काम है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि जिस तरह से जनता ने विधान सभा के उप चुनाव में बदरीनाथ विधान सभा से कांग्रेस का अपना आशीर्वाद दिया उसी तरह निकाय चुनाव में भी अपना सहयोग दें ताकि नगर का विकास हो सके।

जन सभा को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद के प्रत्याशी प्रमोद बिष्ट ने कहा कि जनता का उन्हें सहयोग मिला तो नगर के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें इस नगर को बेहतर बनाने के लिए एक रोड़ मेप तैयार किया है। जिसमें नगर में पार्किंग की सुविधा, पेयजल संकट, बच्चों के खेल मैदान, हर घर तक दोपहिया वाहनों के आने जाने की सुविधा, बेरोजगारों के लिए स्वरोजगार के संसाधान उपलब्ध करवाना, महिलाओं के लिए समूह के माध्यम से रोजगार विकसित करना है। साथ ही नगर क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा के बाद कार्य योजना तैयार करना है। उन्होंने नगर के विकास के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

बदरीनाथ के विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि इस सरकार की विकास की सोच इस बात से ही जाहिर होती है कि जिन नगर निकायों के चुनाव एक साल पहले ही हो जाने चाहिए थे उनके चुनाव एक साल बाद करवा कर नगरों के विकास के साथ खिलवाड़ किया है। यदि एक साल पहले चुनाव हो गये होते तो अब तक नगरीय क्षेत्रों में काफी काम हो चुका होता लेकिन यहां की विकास योजनाओं पर सरकार कुंडली मारे बैठी रही। सरकार अभी चुनाव नहीं करवाना चाह रही थी उसे पता है कि उनके साथ से पालिकाऐं घिसक रही है। जन दबाव और विपक्ष के दबाव में सरकार ने इन चुनावों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सूबे के सीएम सिर्फ चुनावों के मौसम में ही पहाड़ की ओर रूख करते है ताकि आचार संहिता का बहाना बनाकर किसी भी विकास कार्यों की घोषणा न करनी पड़े। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष और पार्षदों को मतदान करने तथा भाजपा को सबक सिखाने की मतदाताओं से अपील की। इस मौके पर मंत्री प्रसाद नैथाणी, केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत, जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, महिला जिलाध्यक्ष उषा रावत, धीरेंद्र गडोरिया, संदीप झिक्वाण, योगेंद्र बिष्ट, अरविंद नेगी आदि मौजूद थे। 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रीप परियोजना से बदली रश्मि देवी की तकदीर, गांव का छोटा रेस्टोरेंट बना आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाने के निर्देश, सड़क सुरक्षा उपायों में भी लाई जाए तेजी – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना प्राथमिकता – डीएम
  • हाइवे पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, चलेगा विशेष अभियान
  • घरों की रेकी कर देते थे चोरी, कोटद्वार पुलिस ने शातिर गैंग का किया पर्दाफाश
  • तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां होंगी सम्मानित
  • हाई अलर्ट पर उत्तराखंड : 85 सड़कें बंद, अलकनंदा-मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर, मलबे में दबी कार
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
  • भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.