शुक्रवार, जनवरी 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अंकिता को सीढ़ी बनाकर सत्ता का ख्वाब बुन रही है कांग्रेस – चौहान

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 28, 2025 10:59 अपराह्न
  • फेक वीडियो का शोर मचाकर अफवाह के झांसे मे नही आयेगी जनता

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस अंकिता हत्याकांड को सीढ़ी बनाकर सत्ता का ख्वाब बुन रही है और उसकी यह मंशा कभी पूरी नही होने वाली है, क्योंकि राज्य की जनता उसके मंसूबों पर पहले भी पानी फेर चुकी है।

अंकिता मामले मे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस की आक्रामक प्रतिक्रिया स्वाभाविक है। ऐसा कांग्रेस पूर्व मे भी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों मे जब सरकार ने जाँच कराई और तह तक मामले सामने आये तो कांग्रेस सरकार की सराहना करने मे भी नही चुकी। हालांकि अपने विपक्ष धर्म का स्मरण कर वह फिर विरोध मे उतर गयी।

उन्होंने कहा कि अंकिता पहाड़ और पूरे राज्य की बेटी है और कांग्रेस ऐसी प्रतिक्रिया दे रही है कि महज उसे ही उसकी चिंता रही हो। सच यह है कि विपक्ष जांच मे तब भी राजनीति कर रहा था और आज भी राजनीति कर रहा है। जांच की दिशा कहाँ जा रही है और किस तरह से उस बेटी को न्याय मिलेगा इसके बजाय कांग्रेस जांच एजेंसियों को भटका रही थी।

उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच के लिए कोर्ट ने भी सीबीआई जांच से इंकार कर एसआईटी की जांच को सही ठहराया, लेकिन कांग्रेस बिना तथ्यों के आरोप प्रत्यारोप की राजनीति मशगूल रही। इसी कारण अंकिता हत्याकांड के बाद जनता ने भाजपा को आशीर्वाद दिया और कांग्रेस को दुष्प्रचार के लिए उसकी जगह बताई। उन्होंने कहा कि उप चुनाव और निकाय तथा पंचायतों मे कांग्रेस को दुष्प्रचार की कीमत चुकानी पडी।

चौहान ने कहा कि वक्त खुद को दोहराता प्रतीत हो रहा है। पहले जनता से मिले तिरस्कार के बाद कांग्रेस ने इस बार रणनीति बदली है। एक एआई जनरेट वीडियो को आधार बनाकर कांग्रेस कुछ नये चेहरे लाने की फिराक मे है और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के चरित्र हनन की साजिश मे शामिल हो गयी है। सरकार को बदनाम करने की उसकी साजिश को जनता बेहतर जानती है। उन्होंने कहा कि कभी कांग्रेस एआई की साजिश का खुद को शिकार बताकर विरोध की नौटंकी करती है तो कभी दूसरों के खिलाफ हो तो दुष्प्रचार मे लग जाती है। कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र को जनता माफ नही करने वाली है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार में 31 जनवरी –1 फरवरी को होगा दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • परिवार नियोजन को लेकर ग्राम नौगांव में सास-बहु सम्मेलन का आयोजन
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डोईवाला क्षेत्र में सड़क नेटवर्क मजबूत, एमडीडीए के कार्यों से आमजन को मिलेगी राहत
  • अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए सख़्त, देहरादून–ऋषिकेश में सीलिंग और ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई, बिना नक्शा मंजूरी निर्माणों पर सीलिंग, अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर एक्शन
  • भारत पर्व पर प्रदर्शित होगी “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” की झांकी
  • यूसीसी के बाद चमोली में विवाह पंजीकरण को मिली रफ्तार, 47 ग्राम पंचायतों ने हासिल किया शत-प्रतिशत लक्ष्य
  • ज्योतिर्मठ में जाख देवता का 11 दिवसीय क्षेत्र भ्रमण प्रारंभ, क्षेत्र भक्तिमय
  • सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में रेल अवसंरचना को नई गति, पूर्ण व प्रगतिरत परियोजनाओं की समीक्षा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कैम्प आधारित सुशासन को मिली नई गति, अब तक 445 कैम्पों का आयोजन, 3.54 लाख से अधिक नागरिकों तक पहुँची सरकार
  • अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए सख़्त, बिना नक्शा मंजूरी निर्माणों पर सीलिंग, अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर एक्शन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.