रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ में एथलीटिका-2024 का रंगारंग आगाज़, 100 मीटर दौड में आयुष और प्रणवी अव्वल

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 22, 2024 2:01 पूर्वाह्न
  • एसजीआरआर आईएमएण्डएचएस में एथलीटिका-2024 का रंगारंग आगाज़
  • 100 मीटर दौड में आयुष और प्रणवी अव्वल
  • 800 मीटर दौड में अनस अहमद ने जीती खिताबी दौड़
देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ (एसजीआरआर आईएमएण्डएचएस) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता एथलीटिका का सोमवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के पहले दिन 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रिले रेस व रस्साकशी प्रतियोगिताएं हुईं। दो दिवसीय प्रतियोगिता में एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं शारीरिक दक्षता का परिचय देंगे। सोमवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के खेल मैदान पर एथलीटिका -2024 का शानदार आगाज हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कार्डियोजिस्ट डॉ. सलिल गर्ग, सलाहकार चेयरमैन, श्री महंत इन्दिरेश अस्प्ताल, डॉ. अशोक नायक, प्राचार्य एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ एवं एथलीटिका के चेयरपर्सन डॉ. संजय साधु ने संयुक्त रूप से किया।
डॉ. सलिल गर्ग ने कहा कि खेलकूद हमारे जीवन एवं व्यक्तित्व का महत्वपूर्णं हिस्सा हैं। नेशनल मेडिकल कमीशन ने भी खेलकूद प्रतियोगिताओं को मेडिकल काॅलेजों में अन्य महत्वपूर्णं गतिविधियों का अहम हिस्सा बनाया है। डॉ. अशोक नायक ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता केवल एक गतिविधि मात्र नहीं है। यह छात्र-छात्राओं के अनुशासन, खेल भावना एवं शारीरिक दक्षता को भी परिलक्षित करता है। डॉ. संजय साधू चेयरपर्सन एथलीटिका ने सभी खिलाड़ियों एवं प्रतियोगिताओं का परिचय देते हुए एथलीटिका का खेल कलेंण्डर सांझा किया। प्रति कुलपति एसजीआरआर विश्वविद्यालय डॉ. कुमुद सकलानी ने कहा है कि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए छात्र-छात्राओं को शारीरिक गतिविधियों जैसे खेलकूद में संलिप्तता महत्वपूर्णं है। प्रखर एवं निवेदिता ने मंच संचालन किया। 
बालक वर्ग 100 मीटर फर्राटा दौड में एमबीबीएस 2020 बैच के आयुष उनियाल अव्वल रहे। बालिका वर्ग 100 मीटर फर्राटा दौड़ का खिताब एमबीबीएच 2021 बैच की प्रणवी शर्मा ने जीता। बालक वर्ग 800 मीटर दौड में अनस अहमद एमबीबीएस 2020 बैच ने ट्राफी जीती। बालक वर्ग में रिले रेस में एमबीबीएस 2020 बैच के रुद्राक्ष, अनस, अश्विन आयुष की जोड़ी अव्वल रही, बालिका वर्ग रिले रेस में एमबीबीएस 2021 बैच की प्रणवी, अक्षिता, ईशा, निवेदेता की जोड़ी अव्वल रही। रस्साकशी बालक वर्ग में एमबीबीएस 2020 बैच सिरमौर रहा, बालिका वर्ग में भी एमबीबीएस 2020 की छात्राओं ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर खिताब पर कब्जा जमाया। स्पोर्टस एथलीटिका खेल समिति से खेल अधिकारी सत्य प्रकाश जोशी, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. उत्कर्ष शर्मा, डॉ. पुनीत ओहरी, डॉ. निधि जैन, डॉ. ललित कुमार वार्ष्णेय, डॉ. पंकज मिश्रा, डॉ. वाणी शर्मा, डॉ. शाह आलम, डॉ. रण्धीर सिंह बिष्ट, डॉ. निधि शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

 

1 of 32
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • स्वच्छता में हाईटेक हो रही रुद्रप्रयाग नगर पालिका, 50 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी
  • नगर निगम परिवार की एकता सर्वोपरि, आपसी संवाद से होगा हर मतभेद का समाधान – महापौर सौरभ थपलियाल
  • कांवड़ यात्रा में ईंधन और गैस आपूर्ति नहीं होगी बाधित, 24 घंटे खुले रहेंगे पेट्रोल पंप
  • धामी सरकार की योजनाओं से बदली तस्वीर, सेब-कीवी की बागवानी से हर सीजन में 4 लाख तक की अतिरिक्त आय, पौड़ी के दीनदयाल बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • देवीथात का गोठी मेला : लोकआस्था, देव परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनुपम संगम
  • आयुर्वेदिक उपचार से मुखपाक पीड़िता को मिली राहत, बौराड़ी जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म, योग और औषधियों के समन्वित उपचार से एक माह में सुधार; विशेषज्ञों ने समय पर परामर्श लेने की दी सलाह
  • ‎वीबीजी राम-जी से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने ग्राम सैंजी में स्वीट कॉर्न की फसल का किया निरीक्षण, घेरबाड़ और मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने की डायट की कार्ययोजना की समीक्षा, प्रशिक्षण के शैक्षणिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.