मंगलवार, जनवरी 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में ठंड का कहर : मैदानों में घना कोहरा, पर्वतीय क्षेत्रों में पाला, इस दिन होगी बारिश

शेयर करें !
posted on : जनवरी 5, 2026 5:47 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखंड में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मैदानी इलाकों में घने कोहरे की चादर छाई हुई है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने से ठंड और कष्टदायक हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

इस कोहरे के कारण इन जिलों के कई हिस्सों में शीत दिवस (कोल्ड डे) जैसी स्थिति बनी हुई है, जहां दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहता है। विशेषज्ञों के अनुसार, कोहरा छाए रहने से सूरज की रोशनी नहीं पहुंच पा रही, जिससे ठंड और बढ़ गई है। आने वाले दिनों का पूर्वानुमान शुष्क मौसम का है। प्रदेशभर में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन 6 जनवरी को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 7 से 10 जनवरी तक पूरे राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा।

पर्यटन नगरी मसूरी में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बेहद सख्त है। रविवार सुबह हल्की धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद घने कोहरे ने पूरे शहर को अपनी आगोश में ले लिया। ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक गिर गया। चौक-चौराहों पर पर्यटक और स्थानीय लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जलाते नजर आए।

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि ठंड में इजाफे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शहर के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोहरे और ठंड को देखते हुए सावधानी बरतें, खासकर वाहन चलाते समय और बाहर निकलते हुए गर्म कपड़े पहनें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने मत्स्य पालन तथा बायो फ्लॉक सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण, नैनीडांडा बनेगा पर्यटन और स्वरोजगार का नया हब
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के अधिकारियों को सख्त निर्देश, कार्यालय की चौखट तक सीमित न रहे प्रशासन, गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही करें समाधान
  • दून व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक, मेडिकल कॉलेजों में शत प्रतिशत होगी संकाय सदस्यों की नियुक्ति
  • युवाओं को स्वस्थ एवं संतुलित आहार को प्रेरित करेगा हैकाथॉन – डॉ. धन सिंह रावत
  • मुम्बई महानगर पालिका चुनाव में महायुति को मिलेगी प्रचंड जीत – डॉ. धन सिंह रावत
  • सिटी फॉरेस्ट पार्क को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण–अनुकूल बनाने की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में लिए गए अहम फैसले
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन 
  • सीडीओ वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में एच.पी.वी. वैक्सीन प्रतिरक्षण अभियान के सफल संचालन के लिए जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित, दिए निर्देश
  • टिहरी को ट्रेक डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की पहल, सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने बताए पर्यटन रोडमैप
  • प्रशासन गांव की ओर : न्याय पंचायत बुरासखंडा में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जन समस्याएं, 48 में से 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.